फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   noida women of fifty societies making eighteen lakh rotis will be honored in national festival

अट्ठारह लाख  रोटियां बनाने वाली पचास सोसायटियों की महिलाओं का होगा सम्मान                                                      

Mon, 08 Jun 2020 05:08 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नोएडा Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 08 Jun 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
noida women of fifty societies making eighteen lakh rotis will be honored in national festival
फोटो लाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

एकता की मिसाल

विज्ञापन


रोटी सेवा टीम का अभियान सोमवार से रोक दिया गया इस अभियान की शुरुआत 12 अप्रैल से शुरू की गई थी। रोटी सेवा टीम द्वारा प्राधिकरण किचन में 18 लाख से ज्यादा रोटियों का सहयोग किया गया। जिससे हजारों लोगों को हर दिन भोजन दिया जा सका। आज तक लाखों लोगो को भोजन मिला। इस अभियान में 50 से ज्यादा सोसायटियों ने अपना योगदान दिया व जरूरतमंदो की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

महिलाओं को राष्ट्रीय पर्व में सम्मानित करने की योजना
रोटी सेवा के इस योगदान को लेकर सीईओ से लेकर बड़े नेता अधिकारी भी तारीफ कर चुके है। इस अभियान को सफल बनाने में सोसायटी की महिलाओं का प्रमुख योगदान रहा। रोटी सेवा टीम एवं  प्राधिकरण की और इस अभियान में भाग लेकर लोगों की मदद करने वाली महिलाओं को राष्ट्रीय पर्व में इन्हें सम्मानित करने की योजना भी है।
विज्ञापन

 
जिसमें इंदु सेनन सेक्टर-77 अंतरिक्ष, भावना कसक हाइड पार्क सेक्टर-78, प्रियंका सिंह, तान्या चड्डा पूर्वांचल रॉयल पार्क सेक्टर-137, डॉक्टर सौम्या सिंह पैरामाउंट सेक्टर-137, इंदु सनवाल लॉट्स पनाची सेक्टर-110, मेधा चौधरी, सोनिल सिंह, खुश्बू, स्वाति के अलावा जिन महिलाओं ने इस अभियान में प्रमुखता से भाग लिया। उनको सम्मानित करने की योजना बनाई गई है। साथ ही साथ सभी सोसायटी के एक-एक वालेंटियर का भी सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने प्रधिकरण के अधिकारी मुकेश वैश्य का आभार व्यक्त किया। इस टीम के प्रमुख सदस्य देवेंद्र सिंह, गिरिराज, बृजेश शर्मा ,अभिषेक मेहता, विशाल जोशी, राकेश, नीलेश शर्मा, श्रीमोहन भारद्वाज, मुकेश गुप्ता आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed