{"_id":"64f7889b40fdad08580d00a7","slug":"noida-will-host-elite-pro-basketball-league-noida-news-c-1-gnd1002-886545-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लाइव ट्रैफिक की जानकारी साझा करेगा गूगल मैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लाइव ट्रैफिक की जानकारी साझा करेगा गूगल मैप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--
लाइव ट्रैफिक की जानकारी साझा करेगा गूगल मैप
- जी-20, मोटो जीपी बाइक रेस और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के दौरान मिलेगी मदद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जी-20 सम्मेलन, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर व मोटो जीपी बाइक रेस के आयोजन के लिए आने वाले मेहमानों को गूगल मैप पर ट्रैफिक की लाइव जानकारी मिलेगी। इस दिशा में नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर-14 स्थित कार्यालय में गूगल मैप के अधिकारियों के साथ बैठक कर एप में कई अपडेट किए गए हैं।
डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया तीनों बड़े आयोजनों में कई वीआईपी व वीवीआईपी का मूवमेंट होगा। इसके अलावा लाखों की संख्या में दर्शकों व खरीदारों के भी यहां आने की संभावना है। इस कारण वाहनों का दबाव एक्सप्रेस वे पर देखने को मिलेगा। इसे लेकर गूगल मैप में कंवलदीप सिंह व उनकी ट्रैफिक एडवाइजरी सपोर्ट टीम के प्रमुख जितेंद्र सिंह के साथ सेक्टर-14ए में बैठक कर रूट को अपडेट किया गया है। कुछ लोकेशन को अपडेट किया गया व कुछ को आगामी दिनों में गूगल मैप से जोड़ने की बात की गई है। गौतमबुद्ध नगर की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों के डाटा सहित शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की पिछले एक माह की इंसिंडेंट रिपोर्ट प्राप्त करने में भी सहयोग मांगा है। गूगल मैप के अधिकारियों से मांग की है कि दिल्ली से नोएडा तक दोनों कार्यक्रम स्थलों के बीच पड़ने वाले सभी प्रकार के डायवर्जन को भी गूगल मैप पर अपलोड किया जाए।
-- -- -- -
पार्किंग स्थल भी होंगे मैप पर अपडेट :
मोटो जीपी बाइक रेस के लिए बनाए गए अस्थायी पार्किंग स्थल भी गूगल मैप पर अपडेट किए जाएंगे। जिसमें नार्थ, वेस्ट, साउथ व ईस्ट जोन पार्किंग के अलावा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के लिए नॉलेज पार्क स्थित नासा गोलचक्कर, प्रमुख अस्पतालों व होटलों के लोकेशन को भी अपडेट किया जाएगा। आगामी दिनों में इस सुविधा में एप्पल मैप व मैप माई इंडिया एप से भी मदद ली जा सकेगी।