फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida will choose its favorite teacher

Noida News: नोएडा चुनेगा अपना प्रिय शिक्षक

Thu, 10 Aug 2023 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Noida will choose its favorite teacher
जिले के छात्र चुनेंगे अपना प्रिय शिक्षक
विज्ञापन

- आज नामांकन करने का आखिरी दिन, फिर स्कूलों में शुरू होगी वोटिंग प्रक्रिया
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जल्द ही जिले के छात्र अपने प्रिय शिक्षक को चुन सकेंगे। अमर उजाला की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में प्रस्तावित शिक्षक सम्मान समारोह के लिए प्रिय शिक्षक को चुनने की अनूठी पहल को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह है। वह स्कूल प्रबंधकाें से वोटिंग के बारे में जानकारी ले रहे हैं। वहीं, स्कूलों की ओर से भी वोटिंग को लेकर खास तैयारी की जा रही है, ताकि छात्र अपने-अपने प्रिय शिक्षक का चयन कर सकें।

विश्वभारती पब्लिक स्कूल के छात्र वेदांश मुंशी वोटिंग करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इनका कहना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अपने शिक्षक का चुनाव करेंगे। साथ ही जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का मौका मिलेगा। यह पहली बार होगा जब वह वोट डालेंगे। महर्षि विद्या मंदिर की सलोनी कश्यप ने बताया, मेरे लिए पहली बार वोट डालकर शिक्षक को चुनना दिलचस्प है। इसके लिए मैं अमर उजाला को भी धन्यवाद देती हूं, जिसकी से मुझे यह मौका मिलेगा। मैं वोटिंग के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।
विज्ञापन

पंचशील बालक इंटर कॉलेज के छात्र भारतेंदु रतन नीरज ने बताया, प्रिंसिपल की ओर से वोटिंग के बारे में बताया गया है। अब तक मैंने ऐसा नहीं सुना था कि छात्र अपने प्रिय शिक्षक को चुन सकते हैं। इससे अच्छा और क्या हो सकता है कि मुझे अपने प्रिय शिक्षक को चुनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं कराया नामांकन तो जल्द कराएं

नामांकन भरने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तय की गई है। स्कूल सिर्फ आज यानी बृहस्पतिवार तक नामांकन कर सकते हैं। जिन स्कूलों ने नामांकन नहीं किया है वह आज नामांकन कर सकते हैं।




कहां करें संपर्क

अमर उजाला की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों से संपर्क किया जा रहा है। जिन विद्यालयों तक अभी हमारा संपर्क नहीं हो पाया है वह प्रिंसिपल निम्न नंबरों पर आवेदन कर सकते हैं।



सुशील पांडेय- 9953656761
नेहा शर्मा- 9582852528
संदीप वर्मा- 9582213373
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed