{"_id":"6952bd7eb9f0ce8c8d0bfc53","slug":"noida-weather-dense-fog-air-pollution-and-cold-increased-problems-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Weather: घने कोहरे, वायु प्रदूषण और ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, दृश्यता 20 मीटर से कम, जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Weather: घने कोहरे, वायु प्रदूषण और ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, दृश्यता 20 मीटर से कम, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Mon, 29 Dec 2025 11:30 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा / नोएडा / यमुना सिटी
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा / नोएडा / यमुना सिटी
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:30 PM IST
सार
कोहरे और सर्द हवाओं के कारण पूरे दिन गलन बनी रही। कामकाज या जरूरी कार्य से लोग बाहर निकले। गर्म कपड़ों से पूरे शरीर को ढके रहे।
विज्ञापन
कोहरे का कहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवार को घने कोहरे, वायु प्रदूषण और ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम दृश्यता 20 मीटर से भी कम हो गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई स्थानों पर लोग हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर सावधानी से वाहन चलाते दिखे।
विज्ञापन
यमुना सिटी, ग्रेटर नोएडा और नोएडा के ज्यादातर क्षेत्रों में रविवार शाम छह बजे से ही कोहरा पड़ने लगा। रात आठ बजे तक जेवर, रबूपुरा और दनकौर क्षेत्र में शून्य दृश्यता हो गई। ऐसे में यमुना एक्सप्रेस-वे, इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, 60 मीटर रोड और कस्बों में अंदरूनी रोड पर वाहनों का चलना दूभर हो गया। शून्य दृश्यता होने के चलते अधिकतर वाहन चालक और पैदल यात्रियों ने घरों में रहना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन
कोहरे और सर्द हवाओं के चलते पूरे दिन गलन बनी रही। कामकाज या जरूरी कार्य से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों से पूरे शरीर को ढके हुए नजर आए। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने हीटर, अलाव का सहारा लिया। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हुई, जिन्हें रोजाना काम के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है। खासकर दिहाड़ी कामगार, सेक्टर-सोसाइटी के सुरक्षा कर्मी और डिलीवरी को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शाम होते ही लोगों को अपने दफ्तर से घर लौटने की जल्दी रही। ज्यादातर बाजारों में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन