फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida police on Alert for Friday Namaz DCP does flag march

नोएडा: जुमे की नमाज से पहले डीसीपी ने किया फ्लैग मार्च, पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश

Fri, 10 Jun 2022 12:10 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 10 Jun 2022 12:10 PM IST
सार

शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले तीन पुलिस अधिकारियों ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों सेक्टर 8, 9, 10 आदि का भ्रमण किया और वहां आम लोगों से बातचीत करते हुए आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने का संदेश दिया। 
 

विज्ञापन
Noida police on Alert for Friday Namaz DCP does flag march
नमाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के आदेश पर नोएडा में आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने के लिए नोएडा जोन के डीसीपी राजेश एस, एडीसीपी रणविजय सिंह और एसीपी रजनीश वर्मा ने बृहस्पतिवार रात को मिश्रित आबादी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले तीन पुलिस अधिकारियों ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों सेक्टर 8, 9, 10 आदि का भ्रमण किया और वहां आम लोगों से बातचीत करते हुए आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने का संदेश दिया। 
विज्ञापन


डीसीपी राजेश एस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें और असामाजिक तत्वों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निरंतरता और तत्परता से ड्यूटी में लगे रहने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed