{"_id":"6757bffdf1b4ba67080baba5","slug":"noida-police-injured-a-criminal-running-away-with-a-girl-in-an-encounter-2024-12-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Noida Encounter: बच गई पांच साल की मासूम, बच्ची को लेकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल, ऐसे खुला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Encounter: बच गई पांच साल की मासूम, बच्ची को लेकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल, ऐसे खुला खुलासा
Tue, 10 Dec 2024 09:43 AM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 10 Dec 2024 09:43 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के नोएडा में बच्ची को गलत नीयत से लेकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया है। पांच साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने लेकर भाग रहा था। कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
नोएडा मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच साल की बच्ची को गलत नीयत से लेकर भाग रहा एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। सोमवार देर रात को कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली सेक्टर 39 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 5 साल की बच्ची सोमवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी तभी एक युवक बच्ची के पास पहुंचा और टॉफी दिलाने के बहाने गलत नीयत से जंगल की तरफ ले जाने लगा।
विज्ञापन
जंगल के पास जब बच्ची रोने लगी तब आसपास के लोग आ गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। इसकी सूचना पर कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस की टीम ने देर रात सेक्टर 42 के जंगल में तलाशी की तब बदमाश ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान सेक्टर 46 निवासी राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।