{"_id":"66b5f791afb144229e09e182","slug":"noida-police-arrested-15-people-including-three-women-from-fake-call-centre-2024-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठगों की नई चाल से सावधन!: बड़ी कंपनियों के नाम पर करते वसूली, नोएडा में मास्टरमाइंड समेत 15 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगों की नई चाल से सावधन!: बड़ी कंपनियों के नाम पर करते वसूली, नोएडा में मास्टरमाइंड समेत 15 आरोपी गिरफ्तार
Fri, 09 Aug 2024 04:49 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:49 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ है। अमेरिकी नागरिकों के साथ लोगों को ठगी किया करते थे। इस मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नोएडा का फर्जी कॉल सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने खुलासा किया है। सेक्टर 59 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के संचालक समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से 27 लैपटॉप 16 मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए हैं। डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 59 में चल रहे एक कॉल सेंटर को पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले मास्टरमाइंड मुंबई निवासी निखिल राणा समेत 15 आरोपियों को दबोच लिया है। यह जालसाज अमेरिकी नागरिकों को टारगेट कर उनके कंप्यूटर लैपटॉप पर पॉप अप मैसेज भेजते थे और सिस्टम को हैक कर देते थे। इसके बाद तकनीकी सहायता के नाम पर माइक्रोसॉफ्ट या अन्य बड़ी कंपनियों के नाम पर वसूली करते थे।
विज्ञापन
अमेरिकी नागरिकों से जालसाज क्रिप्टो करेंसी में रकम लेते थे और बाद में उसे कैश करते थे। पुलिस पूछताछ में मास्टरमाइंड ने बताया कि वह एक महीने से नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था और इसके पहले वह मुंबई में इसी तरह का काम कर रहा था।