Noida: सिक्योरिटी इंचार्ज पर कार चढ़ाने वाला गुरुग्राम से गिरफ्तार, दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
सेक्टर-113 के थानाध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि आम्रपाली जोडियक सोसाइटी निवासी नीरज सिंह के खिलाफ साथ में काम करने वाली एक युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में नीरज फरार चल रहा था। मंगलवार रात को पुलिस को नीरज के सोसाइटी में होने की सूचना मिली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड को कार से टक्कर मारकर फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, नीरज के साथ काम करने वाली एक महिला ने उस पर रेप का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस नीरज को पकड़ने सोसायटी गई थी।
पुलिस को देखकर आरोपी अपनी कार लेकर तेज स्पीड से गेट की तरफ भागा। जिस पर गाड़ी को सिक्योरिटी इंचार्ज अशोक मावी निवासी ग्राम सलारपुर ने हाथ से इशारा कर रुकवाने का प्रयास किया तभी नीरज ने सिक्योरिटी गार्ड को कार से कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इससे पहले कोतवाली सेक्टर-113 के थानाध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि आम्रपाली जोडियक सोसाइटी निवासी नीरज सिंह के खिलाफ साथ में काम करने वाली एक युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में नीरज फरार चल रहा था। मंगलवार रात को पुलिस को नीरज के सोसाइटी में होने की सूचना मिली थी।
इस पर पुलिस दबिश के लिए वहां गई थी। जब पुलिस के आने की सूचना नीरज को मिली तो वह पुलिस से बचने के लिए कार से भागने लगा। इस बीच आरोपी ने गेट पर खड़े सिक्योरिटी इंचार्ज अशोक मावी को टक्कर मार दी और कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।