फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Weather Update noida people gets relief from humidity after heavy rain

Weather Update: दिनभर तपिश के बाद शाम को मौसम की करवट ने दी राहत, एकाएक कई जगहों पर हुई बारिश, चलीं हवाएं

Tue, 05 Oct 2021 05:54 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 05 Oct 2021 05:54 PM IST
सार

गौरतलब है कि आज शाम नोएडा समेत दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई है जिससे मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि कई जगह पानी भरने से लोग परेशान भी हो रहे हैं।

विज्ञापन
Weather Update noida people gets relief from humidity after heavy rain
नोएडा के ममूरा चौक पर मंगलवार शाम बारिश के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मंगलवार को दिनभर सूरज के तल्ख तेवर के बाद शाम को मौसम ने करवट ली और बारिश दर्ज की गई। मौसम बदलने के कारण उमस व गर्मी से बेहाल लोगों को कुछ राहत मिली है। अगले 24 घंटे में भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए मौसम साफ रहने की संभावना जताई थी। इस बीच दिनभर सूरज के तल्ख तेवरों के कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल था। शाम को एकाएक मौसम ने करवट ली और बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया। कुछ देर के लिए शाम पांच बजे ही अंधेरा छा गया और और हल्की बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। शाम साढ़े पांच बजे तक 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। 
विज्ञापन


गर्मी भरा रहा मंगलवार
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 56 से 81 फीसदी था। इस वजह से लोगों का उमस भरी गर्मी से बुरा हाल रहा। दिल्ली के अन्य मानक केंद्रों की बात करें तो पालम में 35, लोधी रोड में 35.2, गुरग्राम में 33.6 व नोएडा में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आसमान में बादलों का डेरा बना रहेगा। इस वजह से कभी धूप-कभी छांव वाली स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद मौसम साफ रहने के कारण पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। 

औसत श्रेणी में दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा इन दिनों औसत श्रेणी का साथ थामे हुए है। सप्ताह के दूसरे दिन भी भी हवा का स्तर औसत श्रेणी में दर्ज हुआ है। सबसे खराब हवा एनसीआर में शामिल फरीदाबाद की रही है। यहां का एक्यूआई स्तर 180 दर्ज किया गया है। अगले 24 घंटे में भी हवा की गुणवत्ता में बदलाव नहीं होने की संभावना है। 


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक  115, गाजियाबाद का 128, ग्रेटर नोएडा का 150, गुरुग्राम का 99 व नोएडा का 150 एक्यूआई रहा। सफर इंडिया के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली शुष्क हवाएं अपने साथ प्रदूषित तत्वों को साथ लेकर आ रही हैं। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 101 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर व पीएम 2.5 का स्तर 36 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed