फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida News Two including BTech student committed suicide

Noida News: बीटेक के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, एक 40 साल के व्यक्ति ने भी की आत्महत्या

Sun, 14 Apr 2024 09:33 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 14 Apr 2024 09:33 AM IST
सार

नोएडा में आत्महत्या के दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में बीटेक के छात्र और दूसरे मामले में एक 40 साल के व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
Noida News Two including BTech student committed suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर बीटेक छात्र समेत दो लोगों ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रायपुर के पीजी और चोटपुर गांव में हुई दोनों घटनाओं में सुसाइड नोट नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है जिसके बाद ही घटनाओं का पूरा खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड का कहने वाला था आयुष प्रताप सिंह 
मूल रूप से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी आयुष प्रताप सिंह सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह रायपुर गांव स्थित पीजी में अकेला रहता था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को पीजी संचालक ने पुलिस को सूचना दी कि आयुष ने काफी देर से अंदर से कमरा बंद कर रखा है। दरवाजा तोड़ने पर कमरे में आयुष का शव पंखे से लटका दिखा। सूचना मिलते ही परिजन नोएडा आ गए हैं। पुलिस पूछताछ में छात्र के दोस्तों ने बताया कि आयुष कुछ दिनों से तनाव में था। पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में 40 साल के व्यक्ति ने की आत्महत्या
वहीं, चोटपुर कॉलोनी निवासी राजीव (40) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजीव पत्नी और साले के साथ रहते थे। घटना के समय राजीव की पत्नी और पत्नी का भाई किसी काम से बाहर गए थे। कुछ देर बाद जब वह लौटे तो उन्हें राजीव फांसी के फंदे पर लटका दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed