फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida News, Child PGI, Cancer in Children, Health News, UP News

नोएडा में कैंसर को मात: 1000 बच्चों को मिला नया जीवन, फूलों से होगी थेरेपी, बचपन में ही दिख जाते हैं ये संकेत

Fri, 19 Sep 2025 07:27 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 Sep 2025 07:27 PM IST
सार

नोएडा में बाल कैंसर जागरूकता माह मनाया जा रहा है। इसको लेकर संस्थान ने एक पोस्टर लॉन्च किया है। हर वर्ष लगभग 200 नए कैंसर मरीज पंजीकृत हो रहे हैं।

विज्ञापन
Noida News, Child PGI, Cancer in Children, Health News, UP News
बच्चों में बढ़ता कैंसर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

चाइल्ड पीजीआई में अब तक एक हजार से अधिक कैंसर पीड़ित बच्चों का सफल इलाज हो चुका है। यहां एक वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों का कैंसर उपचार किया गया है। बाल कैंसर जागरूकता माह के अंतर्गत शुक्रवार को संस्थान ने पोस्टर लॉन्च किया गया जिसमें कैंसर के लक्षण बताए गए हैं। संस्थान का कहना है कि यदि बच्चों में कैंसर के लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए तो सफलता की संभावना अधिक होती है।

विज्ञापन


हेमेटोलॉजी ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. नीता राधाकृष्णन ने बताया कि हर वर्ष लगभग 200 नए कैंसर मरीज पंजीकृत हो रहे हैं। 2017 में यहां कैंसर का इलाज शुरू हुआ था। तब से अब तक एक हजार से अधिक बच्चों का पंजीकरण हो चुका है। अब तक 80 बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया जा चुका है।
विज्ञापन


डॉ. राधाकृष्णन ने बताती हैं कि कैंसर की शुरुआती पहचान बेहद जरूरी है और इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। फिलहाल यूपी में केवल एसजीपीजीआई लखनऊ, बीएचयू और चाइल्ड पीजीआई जैसे कुछ ही सरकारी संस्थानों में बाल कैंसर का इलाज उपलब्ध है। अभी भी लगभग 10 प्रतिशत मरीज इलाज अधूरा छोड़ देते हैं जो चिंता का विषय है। इसलिए अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की पहले काउंसलिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में दी जाएगी फूलों की थेरेपी
अस्पताल में डॉक्टर जहां इलाज कर रहे हैं वहीं कुछ एनजीओ बच्चों के पोषण का भी ध्यान रख रही हैं ताकि बच्चे जल्दी स्वस्थ हों। अब बच्चों को फूलों की थेरेपी भी दी जा रही है। इसके लिए अस्पताल परिसर में गार्डन तैयार किया गया है, जहां बच्चों को ले जाया जाता है ताकि वे रंग-बिरंगे फूलों को देखकर मानसिक रूप से आनंदित हो सकें।

बचपन में कैंसर के 10 चेतावनी संकेत
लंबे समय तक बुखार
रक्त की कमी के कारण पीला पड़ना
बिना कारण खून आना या चोट के निशान होना
पेट में गांठ या सूजन
हड्डियों में दर्द या सूजन
सुबह-सुबह लगातार सिरदर्द या उल्टी
आंख में सफेद धब्बा, भेंगापन या आंख का फूलना
वजन का अचानक कम होना
शरीर में किसी भी स्थान पर गांठ
हड्डियों में लगातार दर्द और थकान


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed