{"_id":"63cf90ef99f8231540289ea9","slug":"noida-metro-manjulika-and-money-heist-character-in-metro-coach-everyone-terrified-reel-goes-viral-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा मेट्रो में 'भूत': जब METRO में अचानक घुसी भूलभुलैया वाली 'मंजुलिका', देखते ही यात्रियों में मच गई भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा मेट्रो में 'भूत': जब METRO में अचानक घुसी भूलभुलैया वाली 'मंजुलिका', देखते ही यात्रियों में मच गई भगदड़
Tue, 24 Jan 2023 01:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:41 PM IST
सार
नोएडा में रील बनाने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। कभी कोई खतरनाक स्टंट, तो कोई तमंचा लेकर डांस, कोई चलती सड़क पर डांस करता देखा जा सकता है। लेकिन अब नोएडा मेट्रो से जो वीडियो सामने आए हैं वह कुछ अलग अंदाज के हैं।
विज्ञापन
noida metro manjulika
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर इन दिनों रील्स बनाने का तगड़ा जुनून सवार है। कभी कोई खतरनाक स्टंट, तो कोई तमंचा लेकर डांस, कोई चलती सड़क पर डांस करता देखा जा सकता है। लेकिन अब नोएडा मेट्रो से जो वीडियो सामने आए हैं वह कुछ अलग अंदाज के हैं। इन रील्स में एक लड़की नोएडा मेट्रो में घुसकर लोगों को डराती देखी जा सकती है। वहीं एक लड़का मनी हाइस्ट के किरदार वाले कपड़ों में देखा जा सकता है। आगे पढ़ें क्या है मामला...
विज्ञापन
मंजूलिका को देखकर भागा लड़का...
सोशल मीडिया पर मंजूलिका का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह नोएडा की एक्वा लाइन का वीडियो, हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस रील में एक लड़की फिल्म भूलभुलैया की मंजूलिका के ड्रेस में है और बाल व मेकअप भी वैसा ही बना रखा है।
विज्ञापन
वीडियो शुरू होता है तो वह मंजूलिका की आवाज निकालकर लोगों के पास जाती है और उन्हें डराती है। उसे देखकर बच्चे काफी डर जाते हैं। एक शख्स तो अपनी बच्ची की आंखे ही बंद कर लेता है ताकि वह लड़की को न देखे। इस बीच कोच में एक ऐसा शख्स बैठा होता है जिसने ईयरफोन लगा रखे हैं। लड़का पहले तो उसे नहीं देखता लेकिन जब देख लेता है तो वहां से भाग खड़ा होता है।
विज्ञापन
मनी हाइस्ट भी पहुंचा नोएडा मेट्रो
मेट्रो के जिस कोच में मंजूलिका का वीडियो शूट हुआ है, उसी कोच में बाद में वेब सीरीज मनी हाइस्ट के कैरेक्टर को भी देखा गया। उसके हाथ में दो बैग थे जिन्हें वह मेट्रो के फर्श पर गिरा देता है। इस समय आसपास बैठे लोग जहां मंजूलिका से डरे हुए हैं वहीं मनी हाइस्ट के कैरेक्टर का वीडियो भी बनाते दिख रहे हैं।