{"_id":"630731f2ee202831d708cf32","slug":"noida-man-arrests-for-creating-fake-twitter-acount-in-name-of-president-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: राष्ट्रपति की बेटी का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर किया ट्वीट, पुलिस ने इंजीनियर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: राष्ट्रपति की बेटी का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर किया ट्वीट, पुलिस ने इंजीनियर को किया गिरफ्तार
Thu, 25 Aug 2022 01:55 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:55 PM IST
सार
निंबस सोसाइटी निवासी आरोपी इंजीनियर शैलेंद्र शुक्ला को ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शैलेंद्र ने कुछ दिन पहले फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर झूठा ट्वीट किया था। उसने निंबस सोसाइटी के फ्लैट में अवैध हुक्का बार चलने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति की बेटी का बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर ट्वीट करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राष्ट्रपति की बेटी का ट्विटर अकाउंट बनाकर एक सोसायटी के फ्लैट में अवैध हुक्का बार संचालित होने की झूठी सूचना दी थी।
विज्ञापन
निंबस सोसाइटी निवासी आरोपी इंजीनियर शैलेंद्र शुक्ला को ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शैलेंद्र ने कुछ दिन पहले फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर झूठा ट्वीट किया था। उसने निंबस सोसाइटी के फ्लैट में अवैध हुक्का बार चलने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल बरामद हुए। जांच में पता चला है कि आरोपी ने फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया है।
विज्ञापन