फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida is the 5th most polluted city in the country and the 3rd most polluted city in the NCR.

Noida News: देश का 5वां और एनसीआर का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा नोएडा

Fri, 07 Nov 2025 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Noida is the 5th most polluted city in the country and the 3rd most polluted city in the NCR.
शुक्रवार को नोएडा का एक्यूआई 49 अंक बढ़कर 306 पहुंच गया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में हवा की सेहत दो दिन बाद फिर ज्यादा खराब हो गई है। शुक्रवार को नोएडा में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। नोएडा देश का पांचवां और एनसीआर का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। बृहस्पतिवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 257 था जो शुक्रवार को 49 अंक बढ़कर 306 पहुंच गया। शहर के अंदर बने चार मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में रहा, जहां पीएम 10 और पीएम 2.5 की मात्रा अधिक रही।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से शाम चार बजे जारी हुई रिपोर्ट में सबसे ज्यादा एक्यूआई सेक्टर-125 और सेक्टर-62 का दर्ज किया गया। सेक्टर-125 का एक्यूआई 315 रहा। यहां पीएम 2.5 का औसत 315 और पीएम 10 का औसत 262 रहा। वहीं, सेक्टर 62 का एक्यूआई 312 रहा। यहां पर पीएम 2.5 का स्तर 312 और पीएम 2.5 का औसत 265 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रदूषण नियंत्रण के लिए कार्रवाई की जा रही है लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

--------------
जिले के सेक्टर और एक्यूआई
सेक्टर-125 - 315

सेक्टर-62 - 312
सेक्टर-1 - 310
सेक्टर-116 - 306
नॉलेज पार्क-3 ग्रेनो - 299

नॉलेज पार्क-4 ग्रेनो - 281

---------
एनसीआर के शहरों की हालत
दिल्ली 322

गाजियाबाद 314
नोएडा 306

गुड़गांव 253
ग्रेटर नोएडा 284
फरीदाबाद 204
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed