फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida is second most polluted city in country UP cities are also at first and third position

Pollution: प्रदूषण के मामले में UP का बुरा हाल, देशभर में गाजियाबाद पहले; नोएडा दूसरे और हापुड़ तीसरे नंबर पर

Mon, 20 Oct 2025 12:41 AM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 20 Oct 2025 12:41 AM IST
सार

नोएडा के कई सेक्टरों में वायु प्रदूषण रेड जोन में रहा। इसमें सबसे अधिक प्रदूषित सेक्टर-125, 116 और सेक्टर एक रहा। सेक्टर-125 का एक्यूआई 362, सेक्टर-116 का एक्यूआई 363 और सेक्टर एक का एक्यूआई 333 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Noida is second most polluted city in country UP cities are also at first and third position
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से पहले ही नोएडा की हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है ऐसे में रविवार को 329 एक्यूआई के साथ नोएडा देश का और एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं, 333 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद पहले स्थान पर 306 एक्यूआई के साथ हापुड़ देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा।

विज्ञापन

इसके साथ ही नोएडा के कई सेक्टरों में वायु प्रदूषण रेड जोन में रहा। इसमें सबसे अधिक प्रदूषित सेक्टर-125, 116 और सेक्टर एक रहा। सेक्टर-125 का एक्यूआई 362, सेक्टर-116 का एक्यूआई 363 और सेक्टर एक का एक्यूआई 333 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से शहर में ग्रीन पटाखे ही जलाने के निर्देश हैं इसके बाद भी अवैध रूप से अन्य पटाखे बिक रहे हैं। इन पटाखों से प्रदूषण स्तर बढ़ता है। रेड जोन में दर्ज हो रही शहर की हवा की वजह से पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर भी बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। जिन मरीजों को सांस और अस्थमा की समस्या है उनको ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे में डॉक्टर विशेष सलाह दे रहे हैं कि दिवाली के दौरान मास्क से ही खुद का बचाव संभव है।

विज्ञापन

देश के सबसे प्रदूषित शहर
गाजियाबाद 333
नोएडा 329
हापुड़ 306
बल्लभगढ़ 305
 

एनसीआर के प्रदूषित शहर
गाजियाबाद 333
नोएडा 329
दिल्ली 296
ग्रेटर नोएडा 287
गुरुग्राम 245
फरीदाबाद 125
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed