{"_id":"689232471f9d7d6cfc0d8a41","slug":"noida-international-airport-work-should-be-done-with-quality-noida-news-c-23-1-lko1064-70716-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्तापरक और समय सीमा में हो नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का काम : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्तापरक और समय सीमा में हो नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का काम : डीएम
विज्ञापन
फोटो
-हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मंगलवार को जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से जिलाधिकारी मेधा रूपम को हवाई अड्डे के रनवे, टर्मिनल सहित अन्य निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभागार में निर्माण कंपनी एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मेधा रूपम ने निर्माण कार्यों की वर्तमान प्रगति की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया कि निर्माण कार्याें की प्रगति में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
समीक्षा बैठक के बाद जिलाधिकारी ने कमांड सेंटर, टर्मिनल एवं अन्य निर्माणाधीन स्थलों का भी निरीक्षण कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि एशिया के सबसे बड़े बन रहे हवाई अड्डे से जिले में विकास की संभावनाएं बेहद तेजी से बढ़ेंगी। इस दौरान एडीएम राजेश कुमार, एसडीएम अभय सिंह, एसीपी सार्थक सेंगर एनआईए के सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन, सीओओ किरन जैन, तहसीलदार ओमप्रकाश पासवान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।