फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida gets 'Town of Export Excellence' status

नोएडा को मिला ‘टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस’ का दर्जा

Sat, 27 Feb 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Noida gets 'Town of Export Excellence' status
नोएडा। परिधानों की नगरी (सिटी ऑफ अपैरल) नोएडा का डंका एक बार फिर बजा है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय ने नोएडा को ‘टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस’ का दर्जा दिया है। अपैरल प्रोडक्ट की श्रेणी में यह उपलब्धि हासिल हुई है। सरकार के इस फैसले का शहर के उद्यमियों ने स्वागत किया है। निर्यात प्रोत्साहन से जुड़ी तमाम योजनाओं का सीधा लाभ नोएडा को मिलेगा। इससे न केवल 2000 रेडीमेड गारमेंट इकाइयों बल्कि इनसे जुड़े लाखों श्रमिकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

एक हजार करोड़ रुपये से अधिक सालाना निर्यात करने वाले शहरों को टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंसी का दर्जा देने का प्रावधान है, लेकिन आज तक नोएडा को यह उपलब्धि हासिल नहीं हुई थी। नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर (एनएईसी) की तरफ से लगातार प्रयास के बाद सरकार के गजट में नोएडा का नाम प्रकाशित करने के लिए अधिसूचित कर लिया गया है। यह नोएडा के लिए दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले राज्य सरकार की एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत नोएडा को ‘सिटी ऑफ अपैरल’ का दर्जा मिल चुका है। यह दर्जा मिलने से नोएडा पर सरकार की विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन

यानी उद्योग की बेहतरी के लिए गंभीर कदम उठाए जाएंगे तथा उद्यमियों की समस्या का समाधान किया जाएगा। एनएईसी के चेयरमैन ललित ठुकराल ने कहा कि सरकार की तमाम शर्तों पर खरा उतरने के बाद यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने जिलाधिकारी सुहास एलवाई को धन्यवाद दिया, जिनकी अध्यक्षता में इसके लिए उच्चस्तरीय समिति गठित हुई थी। साथ ही, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार ने भी इसके लिए बहुत काम किया। एनएईसी महासचिव राजीव बंसल ने बताया कि इस गौरव का हकदार नोएडा बहुत पहले हो गया था। यह दर्जा मिलने के बाद नोएडा के विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed