फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Engineer dead body found in the car

Noida: इंजीनियर का कार में मिला शव, शरीर में मिले चोट के निशान, कार की सर्विस कराने निकला था तेजेन्द्र

Fri, 12 May 2023 10:58 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 May 2023 10:58 PM IST
सार

तेजेंद्र ग्रेटर नोएडा की एक नामी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था । शुक्रवार को वह अपने घर से कार की सर्विस कराने के लिए निकला था ।

विज्ञापन
Noida Engineer dead body found in the car
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

नोएडा में गांव घोड़ी बछेड़ा के समीप गोल चक्कर के पास एक कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव कार में मिला है। मृतक के हाथ पर ब्लेड से काटने के निशान हैं। शरीर खून से लथपथ पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। पुलिस का कहना है कि इंजीनियर डिप्रेशन में था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जनपद बिजनौर के धामपुर निवासी तेजेंद्र देवरा स्टेलर सोसाइटी में परिवार के साथ रहता था। तेजेंद्र ग्रेटर नोएडा की एक नामी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था । शुक्रवार को वह अपने घर से कार की सर्विस कराने के लिए निकला था । दोपहर तक घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजन को चिंता हुई। दोपहर में जब परिजनों ने उसको कॉल किया तो मोबाइल बंद जा रहा था। जिस पर परिजन और परेशान हो गए। लगातार फोन से संपर्क कर बात करने का प्रयास किया। साथ ही अन्य परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। 

विज्ञापन

 


तेजेंद्र देवरा को बार-बार फोन करने से जब बात नहीं हो सकी तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में लग गई। शाम के समय कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव घोड़ी बछेड़ा गोल चक्कर के पास कार खड़ी मिली। कार में तेजेंद्र देवरा लहूलुहान और मृत अवस्था में मिला। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद परिजन को सूचना दी। मृतक के हाथ पर ब्लेड के निशान थे और वह खून से लथपथ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसीपी सार्थक सेंगर का कहना है कि प्रथम जांच में आत्महत्या करना प्रतीत,  हो रहा है। हाथ की नस ब्लेड़ से कटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण का पता लग सकेगा। मामले में गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed