फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida crime news Journalist Among Three Arrested in Extortion Case Linked to Ravi Kana Gang in Greater Noida

UP: रंगदारी मांगने के आरोप में पत्रकार समेत तीन गिरफ्तार, तीनों सरिया माफिया रवि काना गिरोह के हैं बदमाश

Wed, 22 Jan 2025 03:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Jan 2025 03:36 PM IST
सार

Extortion Case In Noida: ग्रेटर नोएडा में रंगदारी मांगने के आरोप में पत्रकार समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। तीनों सरिया माफिया रवि काना गिरोह के बदमाश हैं। आरोपियों के पास से अवैध उगाही के 6.30 लाख नकद, दो लग्जरी कारें और रवि काना की 14 गाड़ियों की आरसी और 12 फोटो व हस्ताक्षर वाले पर्चे बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Noida crime news Journalist Among Three Arrested in Extortion Case Linked to Ravi Kana Gang in Greater Noida
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Greater Noida extortion case: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली पुलिस और सीआरटी टीम ने पत्रकार व नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष समेत तीन लोगों को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों सरिया माफिया रवि काना गिरोह के बदमाश हैं। 
विज्ञापन


तीनों की पहचान सीनियर सिटीजन सोसाइटी निवासी पंकज पाराशर, ग्रेनो वेस्ट के वेदपुरा गांव निवासी देव शर्मा और सेक्टर डेल्टा वन निवासी अवधेश सिसोदिया के रूप में हुई है। आरोप है कि तीनों रवि काना के नाम से धमकी देते थे और फर्जी न्यूज चलाने के नाम पर उगाही कर रहे थे। 
विज्ञापन


आरोपियों के पास से अवैध उगाही के 6.30 लाख नकद, दो लग्जरी कारें और रवि काना की 14 गाड़ियों की आरसी और 12 फोटो व हस्ताक्षर वाले पर्चे बरामद हुए हैं। पंकज  न्यूज पोर्टल चलाता है और नोएडा मीडिया क्लब का अध्यक्ष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दावा किया है कि तीनों आरोपी सरिया माफिया रवि काना गिरोह के सदस्य हैं। आरोप है कि 8 नवंबर को मनोज कुमार को परी चौक पर बाइट देने के नाम पर बुलाया गया। वहां पीड़ित को सरिया माफिया रवि काना गिरोह का आदमी बताकर पैसे मांगे गए। 

पैसा नहीं देने पर ट्राईसिटी टूडे न्यूज पोर्टल पर फर्जी व भ्रामक खबर चलाने की धमकी दी गई। साथ ही शूटर भेजकर जान से मारने की भी धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की हैं। 

 

वहीं नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज की पत्नी ने एक्स पर पोस्ट कर पुलिस पर जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सोमवार दोपहर से पंकज लापता था। उसका फोन भी बंद था। 

 

इस संबंध में पुलिस ने परिवार को सूचना नहीं दी। पत्नी ने सोमवार दोपहर में पंकज को गिरफ्तार कर मंगलवार को गिरफ्तारी दिखाने की बात कही है। वहीं सोमवार देर रात तक मीडियाकर्मी भी बीटा-2 कोतवाली में जानकारी लेने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed