फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Authority will present a budget of up to seven thousand crores

Noida News: नोएडा प्राधिकरण पेश करेगा करीब सात हजार करोड़ तक का बजट

Tue, 05 Mar 2024 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Noida Authority will present a budget of up to seven thousand crores
नोएडा प्राधिकरण पेश करेगा करीब सात हजार करोड़ तक का बजट
विज्ञापन

-बजट प्रस्ताव की तैयारियां शुरू, बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए करीब 6500 करोड़ से 7 हजार करोड़ का तक का बजट पेश कर सकता है। आगामी बोर्ड बैठक में बजट प्रस्ताव पेश किया जाएगा। पिछली बार 6920 करोड़ का बजट मंजूर किया गया था। प्रस्तावित बजट में सिविल विभाग पर करीब 1100 करोड़ की राशि दी जा सकती है। इस वित्तीय बजट में जमीन अधिग्रहण पर ज्यादा खर्च करने का लक्ष्य है।
इसमें नोएडा समेत न्यू नोएडा में किसानों से जमीन का अधिग्रहण करना है। लिहाजा बजट में जमीन खरीदने के लिए बड़ी धनराशि की मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा कई निर्माणाधीन परियोजनाओं का काम चल रहा है। इसके निर्माण के अलावा पुरानी परियोजनाओं के मरम्मत पर होने वाले खर्च की भी चिंता है। इस पर भी बजट में प्रावधान होगा। गांवों के विकास के लिए प्राधिकरण पैसे खर्च करेगा। प्रत्येक वर्ष 100 करोड़ से अधिक की मंजूरी होती आई है।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के अलग-अलग विभागों से वित्तीय बजट के बाबत ब्यौरा मांगा गया है। इसमें प्राधिकरण की आय और प्रस्तावित व्यय की जानकारी होगी। कहां-कहां से पैसे आ सकते हैं और कहां-कहां जरूरी खर्च हो सकता है। इन सभी का ब्यौरे का आकलन करते हुए आय और व्यय का हिसाब लगाया जाएगा। संभावना है कि पिछले वर्ष के थोड़ा-ऊपर नीचे बजट का प्रस्ताव रखा जा सकता है। फिलहाल प्राधिकरण के अधिकारी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम गतिशक्ति से मिलेंगे 300 करोड़
नोएडा प्राधिकरण ने पीएम गतिशक्ति से करीब 300 करोड़ रुपये की मांग की है। इससे पहले चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि मांगी गई थी। बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत प्राधिकरण को करीब 300 करोड़ मिलने के आसार हैं। इससे परियोजनाओं की गति में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed