{"_id":"624444b9317aeb61847b7715","slug":"noida-authority-seal-50-flats-in-aims-golf-avenue","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई: एम्स गोल्फ एवेन्यू के 50 फ्लैट सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई: एम्स गोल्फ एवेन्यू के 50 फ्लैट सील
Wed, 30 Mar 2022 05:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 30 Mar 2022 05:23 PM IST
सार
मंगलवार को सीईओ के आदेश पर इस प्रोजेक्ट के 50 ऐसे फ्लैट को सील कर दिए गए जो अभी बिके नहीं हैं। समस्याओं का निराकरण कराने के बाद फ्लैट की सील को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
फ्लैट सील करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोगों की शिकायतों और नोएडा प्राधिकरण के आदेश की अनदेखी करने पर सेक्टर-75 की प्लॉट संख्या-2 स्थित एम्स गोल्फ एवेन्यू के बिना बिके 50 फ्लैट प्राधिकरण ने सील कर दिए हैं। वर्क सर्किल-6 के वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश कुमार वैश्य ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बिल्डर के खिलाफ एक शिकायती पत्र प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) को भेजा था। सीईओ ने बिल्डर को नोटिस भेजकर चेतावनी दी थी कि लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कराएं। इसके बावजूद बिल्डर ने इसमें रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
मंगलवार को सीईओ के आदेश पर इस प्रोजेक्ट के 50 ऐसे फ्लैट को सील कर दिए गए जो अभी बिके नहीं हैं। समस्याओं का निराकरण कराने के बाद फ्लैट की सील को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन