फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Authority forgot to build half the road, risk of accident

Noida News: आधी सड़क बनाकर भूला नोएडा प्राधिकरण, हादसे का खतरा

Fri, 05 Dec 2025 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Noida Authority forgot to build half the road, risk of accident
-लगभग एक 1 किमी के स्ट्रेच पर प्राधिकरण ने बिछाई सिर्फ एक साइड की रोड
विज्ञापन

-तीन इंच से ज्यादा मोटी परत होने से बिगड़ रहा वाहनों का संतुलन



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के कारनामे से सेक्टर-10 स्थित स्वानी फर्नीचर से सेक्टर-12 की ओर जाने वाली सड़क जानलेवा साबित हो रही है। प्राधिकरण ने आपाधापी में मार्ग पर आधी सड़क तो डाली दी, लेकिन आधी सड़क अभी भी जर्जर हालत में है। अब आधी सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से दो पहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ रहा है। इससे सड़क हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

हाल में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम निरीक्षण करने गए थे। मार्ग से गुजरते समय सीईओ जहां मार्ग जर्जर मिला था, उन्होंने चौबीस घंटे के अंदर रोड दुरुस्त करने के आदेश जारी किए थे। कार्रवाई से बचने के लिए सीईओ के निर्देश पर सड़क तो बना दी गई लेकिन उतनी ही जितने में से एक वाहन गुजर सके। दरअसल, सेक्टर-10 में स्वानी फर्नीचर से सेक्टर-12 स्थित मेट्रो हॉस्पिटिल की ओर जाने वाली सड़क जर्जर हालत में थी। सड़क पर गड़्ढों से वाहन चालकों को आवागमन में काफी दुश्वारियां भी हो रही थीं।
विज्ञापन

समस्या के निवारण के लिए प्राधिकरण ने सड़क तो बना दी लेकिन आधी। डिवाइडर की ओर तो नई सड़क बिछा दी गई है, अब दिक्कत यह है कि आधी सड़क बनाने से बची हुई सड़क अभी भी जर्जर अवस्था में है। और नई सड़क लगभग तीन इंच मोटी परत की है। रोड पर चलते समय लेन बदलते हुए दो पहिया और ऑटो का संतुलन बिगड़ रहा है। सेक्टर-12 में दुकान संचालक नीतीश सिंह ने बताया वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है, इससे हादसे होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






----

संबंधित विभागीय अधिकारी से सड़क की जानकारी ली जाएगी। अगर सड़क ऐसी स्थिति है तो सड़क पूरी तरह दुरुस्त कराई जाएगी।

-डॉ. लोकेश एम, सीईओ नोएडा प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed