फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Authority employees are being turned away without treatment if bills are not paid.

Noida News: बिल के भुगतान न होने पर बगैर इलाज के लौटाए जा रहे नोएडा प्राधिकरण के कर्मी

Mon, 24 Nov 2025 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Noida Authority employees are being turned away without treatment if bills are not paid.
-प्राधिकरण के पैनल में शामिल 17 अस्पतालों में 4 को छोड़कर बाकी अस्पताल लौटा रहे
विज्ञापन


-अस्पताल का तर्क, प्राधिकरण ने अभी पुराने बिल का नहीं किया भुगतान


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा।
नोएडा प्राधिकरण के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के इलाज की सुविधा मौजूदा समय में फंसी हुई है। प्राधिकरण के पैनल में शहर के 17 निजी अस्पताल शामिल हैं। प्राधिकरण के कर्मचारियों के मुताबिक इनमें से 4 को छोड़कर बाकी अस्पताल इलाज के लिए पहुंचने वाले कर्मचारियों को वापस लौटा रहे हैं। अस्पताल यह कह रहे कि उनके पुराने बिल का भुगतान प्राधिकरण ने नहीं किया, इसलिए वह इलाज कर पाने में असमर्थ हैं। इस समस्या को लेकर सोमवार को नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (एनईए) के पदाधिकारी सीईओ डॉ लोकेश एम से मिले। एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार ने बताया कि सीईओ का रुख कर्मचारियों की इस मांग पर सकारात्मक रहा। जानकारी हुई कि कुछ बिल में गड़बड़ी की आशंका में जांच हो रही है। एम्पलाइज एसोसिएशन ने सीईओ के सामने मांग रखी कि जिन बिल की जांच हो रही है उनको अलग कर बाकी का भुगतान करवाया जाए।


प्राधिकरण में सेवारत कर्मचारियों-अधिकारियों के पूरे कैशलेस इलाज की सुविधा है। वहीं सेवानिवृत्त कर्मियों को प्राधिकरण से 2 लाख रुपये तक का इलाज कैशलेस कराने की सुविधा दी गई है। इसके ऊपर के बिल का सत्यापन होने के बाद प्राधिकरण भुगतान करता है। मौजूदा समय में प्राधिकरण में करीब 900 कर्मचारी व अधिकारी हैं। कर्मचारियों ने बताया कि जिन 4 अस्पताल में इलाज के लिए लौटाया नहीं जा रहा है वो ज्यादा महंगे और बड़े हैं। इनमें दो दिन में ही बिल लाखों में पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed