{"_id":"6ac3bd9560656385570acdf8","slug":"nofa-to-launch-handover-360-degree-series-aoas-to-receive-guidance-noida-news-c-1-noi1095-4800703-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोफा शुरू करेगा हैंडओवर 360 डिग्री सीरीज, एओए को मिलेगा मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोफा शुरू करेगा हैंडओवर 360 डिग्री सीरीज, एओए को मिलेगा मार्गदर्शन
विज्ञापन
-कानूनी, वित्तीय, तकनीकी और दस्तावेजी पहलुओं पर विशेषज्ञ देंगे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर की कई सोसाइटियों में हैंडओवर से जुड़ी समान समस्याओं को देखते हुए नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशंस (नोफा) ने नई पहल की है। नोफा की ओर से हैंडओवर 360 डिग्री विशेषज्ञ मार्गदर्शन सीरीज शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य बिल्डर से सोसाइटी का प्रबंधन और सुविधाओं का हस्तांतरण लेने वाली एओए को जरूरी जानकारी और विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध कराना है।
नोफा के अनुसार, बिल्डर से हैंडओवर केवल रखरखाव की जिम्मेदारी लेने तक सीमित नहीं है। इसमें कानूनी अधिकार और दायित्व, जरूरी दस्तावेज, साझा क्षेत्र व सुविधाएं, संपत्तियां और देनदारियां, बकाया राशि, वैधानिक अनुपालन, बिल्डर की जिम्मेदारियां और हस्तांतरण के बाद की व्यवस्था जैसे विषय शामिल हैं। नोफा अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने कहा कि हैंडओवर के दौरान लिए गए फैसलों का सोसाइटी की वित्तीय स्थिति, संपत्तियों और भविष्य की व्यवस्था पर लंबे समय तक असर पड़ता है। इसलिए एओए को समय पर सही जानकारी और विशेषज्ञ सलाह मिलना जरूरी है। महासचिव सुरोजित दासगुप्ता ने कहा कि कई सोसाइटियों में हैंडओवर के दौरान समान चुनौतियां सामने आती हैं। इसे केवल रखरखाव संभालने की प्रक्रिया मानना उचित नहीं है। सीरीज में कानूनी, वित्तीय, तकनीकी, दस्तावेजी और प्रशासनिक पहलुओं पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जाएगा।