{"_id":"6a4a716f73339e59620253dd","slug":"no-veterinarian-has-been-attending-the-veterinary-hospital-for-a-decade-noida-news-c-491-1-rgh1002-8211-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पशु चिकित्सालय में एक दशक से नहीं बैठ रहा चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पशु चिकित्सालय में एक दशक से नहीं बैठ रहा चिकित्सक
विज्ञापन
पशु चिकित्सालय में एक दशक से नहीं बैठ रहा चिकित्सक
बिलासपुर (संवाद)। बिलासपुर कस्बे के चीती गांव में ग्रामीणों की सुविधा और उनके पशुओं के इलाज के लिए पशु चिकित्सालय बनाया गया है। पिछले 8-10 साल से यहां कोई चिकित्सक नहीं बैठता। आसपास गांव के पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि पशु बीमार होने पर प्राइवेट पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराते हैं। कई पशुपालक 3 किलोमीटर दूर डेवटा गांव जाते हैं। गांव में पंचायत घर के सामने ही पशु चिकित्सालय है। ग्रामीण तिमराज भाटी, दुलीचंद, मामचंद, सतवीर, मनजीत आदि ने बताया कि वो पशु चिकित्सालय पर चिकित्सक बैठने की मांग अधिकारियों से करते रहे हैं। अब क्षेत्रीय विधायक से मिलकर समस्या उठाई जाएगी।