फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No need to panic in an uncomfortable situation

Noida News: कूड़ा फेंकने के विवाद में चले लाठी-डंडे

Wed, 06 May 2026 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
No need to panic in an uncomfortable situation
यमुना सिटी। जेवर के आलियाबाद उर्फ मेहंदीपुर में कूड़ा फेंकने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। महिलाओं के बीच हुई बहस ने मारपीट का रूप ले लिया। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साद ने बताया कि पांच मई को गुलसफा, गुलजहां और नजमा उनके घर आई और उनके भाई दिलशाद की पत्नी फजरवी से बहस करने लगी। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। शोर सुनकर वह और उनके पिता बीच-बचाव कराने लगे तो वहां पहले से मौजूद माजिद, साजिद, इसरार, दिलशाद, हामिद और वाजिद ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि दूसरे पक्ष ने उनके परिवार के साथ जमकर मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और प्राथमिकी दर्ज की है। जेवर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed