{"_id":"6a19ba0e66e1741919088882","slug":"no-improvement-in-power-supply-in-dadri-and-rural-areas-noida-news-c-23-1-lko1064-96029-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दादरी व देहात क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दादरी व देहात क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं
विज्ञापन
देर रात तक हो रही कटौती, गर्मी में लोगों का बुरा हाल
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। दादरी नगर और आसपास के 20 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं दिख रहा है। देर रात तक बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में बिजली कटाैती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली विभाग के प्रति लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है।
दादरी नगर के दौलतराम मार्केट, पुरानी कठहेरा रोड, किदवई नगर और शहीद भगत सिंह मार्ग समेत एक दर्जन से अधिक आवासीय कॉलोनियों में दिन भर बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। इसके कारण लोगों को पानी की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। वहीं, दादरी के पास स्थित चिटहेरा, कठहेरा, बढ़पुरा और रूपवास गांवों में भी रोजाना 10 से 12 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है।
दादरी निवासी जयवीर ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। व्यापारी विवेक गोयल ने कहा कि बिजली संकट से दुकानों में बैठना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि कॉमर्शियल दरों पर बिजली बिल जमा करने के बावजूद पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है।