फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No helmet no petrol campaign will start again from today

Noida News: आज से फिर शुरू होगा नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान

Sun, 31 Aug 2025 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
No helmet no petrol campaign will start again from today
सभी पेट्रोल पंपों पर रखी जाएगी कड़ी नजर, 1 से 30 सितंबर तक चलेगा अभियान
विज्ञापन

परिवहन और अन्य विभाग अभियान करेंगे निगरानी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए शहर में एक बार फिर नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान यातायात विभाग की ओर से चलाया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी किया है। शहर में आज से इस अभियान की शुरूआत होगी। सभी पेट्रोल पंप पर कड़ी निगरानी की जाएगी।

एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा के अनुसार आज से शुरू होने वाला नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान पूरे माह चलेगा। इसमें नोएडा ट्रैफिक पुलिस से लेकर अन्य समाजसेवी संस्थानों का भी साथ लिया जाएगा। जहां संयुक्त रूप से इसका अनुपालन कराया जाएगा, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से साल के छह माह पूरे होने के बाद परिवहन विभाग के साथ बैठक की गई थी। पूरे प्रदेशभर की रिपोर्ट भी जारी की गई थी जिसमें हादसों और मौतों के आंकड़े कम होने के बजाय बढ़ गए थे। हालांकि, गौतमबुद्ध नगर जिले में साल के शुरुआती छह महीनें में मौत के मामले में कमी देखी गई लेकिन हादसों और घायलों की संख्या में इजाफा जरूर हुआ था। ऐसे में इन हादसों को रोकने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में एक माह तक सख्ती से यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


26 जनवरी को हुआ था अभियान
यूपी सरकार ने हादसों में कमी लाने के लिए प्रदेशभर में इस साल 26 जनवरी को इसकी शुरूआत की थी। जिले में भी इसके तहत काफी सख्ती की थी। हालांकि, अभियान के एक महीने बीतने के बाद ही फीका पड़ गया था। अब इसकी एक बार फिर शुरूआत हो रही है। प्रशासन का कहना है, इस बार कठोरता से पालन कराया जाएगा, सीसीटीवी से पेट्रोल पंप की निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed