फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No eyewitness survived in the Eeco accident, another innocent person died

Noida News: नहीं बचा कोई चश्मदीद, एक और मासूम ने तोड़ा दम

Fri, 27 Oct 2023 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
No eyewitness survived in the Eeco accident, another innocent person died
दिल्ली समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन


ईको हादसे में नहीं बचा कोई चश्मदीद, एक और मासूम ने तोड़ा दम
- यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में कार सवार परिवार के सात सदस्यों समेत आठ की हुई मौत
- सात दिन बाद भी आरोपी चालक और वाहन का सुराग नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर 20 अक्तूबर की देर रात हुए हादसे का कोई चश्मदीद पीड़ित नहीं बचा। हादसे में घायल एक और मासूम आयुष (8) ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हो गई है। इनमें एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं। वहीं एक सप्ताह बाद भी पुलिस हादसे का कारण बने वाहन और उसके चालक की पहचान और गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
दिल्ली निवासी बिजेंद्र बैठा (36) रिश्तेदार की मौत की खबर सुनकर 20 अक्तूबर झारखंड जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 25 किमी पर रबूपुरा क्षेत्र में फलैदा कट के पास उनकी ईको कार किसी वाहन से टकरा गई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ईको में सवार दंपती बिजेंद्र , पत्नी कांति देवी (30), बेटी ज्योति (12), बड़े भाई रामप्रीत (38), दोस्त सुरेश (45) की मौके पर मौत हो गई। जबकि बुरी तरह घायल बिजेंद्र के बेटे आयुष (8), आर्यन (10) और भतीजे सूरज (16) को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से तीनों घायलों को दिल्ली रेफर किया गया। जहां पहले आर्यन, फिर सूरज और इसके बाद अब आयुष ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


फलैदा कट के पास से कहां गया वाहन और चालक
हादसे के दौरान ईको की रफ्तार 119 किमी थी। हालांकि हादसे का कारण डिवाइडर के करीब ओवरटेकिंग लाइन में धीमी रफ्तार से चल रहे या खड़े वाहन को माना जा रहा है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह वाहन ओवरटेकिंग लाइन क्यों था। ईको कार जिस वाहन में टकराई उसके अंदर घुस गई। इसके बावजूद चालक वहां से वाहन लेकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस अब तक इस वाहन की पहचान नहीं कर पाई है। क्षतिग्रस्त कार के तकनीकी मुआयने के बावजूद हादसे का ठोस कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed