फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nirbhaya case : convict Vinay clame to swallow pin

निर्भया के दोषी विनय ने किया पिन निगलने का दावा

Sun, 23 Feb 2020 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case : convict Vinay clame to swallow pin
विनय ने पिन निगलने का दावा
विज्ञापन

नई दिल्ली। फांसी की तारीख करीब आते देख निर्भया के दोषी विनय ने जेल में पैंतरेबाजी शुरू कर दी है। वह खुद को बीमार दिखाने की कोशिश कर रहा है। शुक्रवार को उसने जेल अधिकारियों के होश यह कहकर उड़ा दिए कि उसने एक पिन निगल लिया है और उसके मुंह से खून आ रहा है।
इस घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद उसकी मेडिकल जांच की गई और एक्सरे कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद विनय का दावा गलत साबित हुआ। जेल अधिकारियों का कहना है कि चारों दोषी पूरी तरह स्वस्थ हैं। डेथ वारंट के मुताबिक, 3 मार्च को निर्भया के दोषियों को फांसी दी जानी है। इसे लेकर दोषियों की नींद उड़ गई है। दोषी विनय इस बात से ज्यादा परेशान है और लगातार अपने को बीमार दिखाने की कोशिश में जुटा है। कुछ दिन पहले उसने दीवार पर सिर पटककर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। अब उसने पिन निगलने का दावा किया है।
विज्ञापन

जेल सूत्रों के मुताबिक, दोषियों को यह बात पता है कि उन्हें फांसी पर तभी लटकाया जा सकता है, जब वे शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे। मेडिकल रिपोर्ट में अस्वस्थ करार दिया जाता है तो उनकी फांसी टल सकती है। ऐसे में दोषी इस बात का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में जेल अधिकारियों का कहना है कि सभी दोषी पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनका रोज मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। साथ ही काउंसलिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed