फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nigerian gang swindler arrested for keeping money in accounts

नाइजीरियन गिरोह की ठगी के पैसे खातों में रखने वाला गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2022 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Nigerian gang swindler arrested for keeping money in accounts
आरोपी तनवीर हुसैन
नोएडा। फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को ठगने वाले नाइजीरियन गिरोह के पैसे अपने खातों में रखने वाले आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली की वोडाफोन कंपनी में सेल्स मैनेजर था और ठगी की रकम को अपने खातों में तीन फीसदी कमीशन पर रखता था। कुछ माह पहले नाइजीरियन गिरोह ने एक महिला से दोस्ती कर 60 लाख रुपये ठगे थे।
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि मई में एक महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला का आरोप था कि उसने वैवाहिक वेबसाइट जीवन साथी डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद नाइजीरियन ने संजय सिंह के नाम से महिला से दोस्ती कर मदद करने व उपहार आदि देने के नाम पर अलग-अलग खातों में 60 लाख रुपये डलवा लिए थे। मामले की जांच में पता चला था कि आरोपियों ने बीस से अधिक बैंक खातों में यह पैसे जमा कराए थे। साइबर क्राइम पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी नाइजीरियन को गिरफ्तार कर लिया था और इसके बाद जब बैंक खातों की जांच की गई तो कई लोगों के नाम सामने आए थे। गिरोह की सहायता व अपने खातों में रकम खपाने वाले ग्रेनो की सुपरटेक इको विलेज सोसाइटी निवासी आरोपी तनवीर हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। तनवीर दिल्ली के तुगलकाबाद में वोडाफोन कंपनी में सेल्स मैनेजर था। तनवीर की तरह कई लोग गिरोह की मदद कर रहे थे, जिनके बारे में जानकारी मिली है। ऐसे लोगों को साइबर क्राइम की टीम जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

खाते से चार माह में चार करोड़ का लेनदेन
तनवीर मूलरूप से मधुबनी बिहार का रहने वाला है। आरोपी ने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया है और कई साल से वोडाफोन कंपनी में काम कर रहा था। इसके खातों की जांच की गई तो चार माह में चार करोड़ रुपये का लेनदेन का पता चला है। पुलिस इसके अन्य खातों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से हुई थी 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी
मई में एक महिला से नाइजीरियन गिरोह ने 60 लाख रुपये ठगे थे। महिला के साथ नाइजीरियन की मुलाकात जीवन साथी डॉट कॉम पर हुई थी। आरोपी ने खुद को एक कंपनी का अधिकारी बताकर झांसे में लिया था। उसने लंदन में होने की जानकारी देते हुए शादी करने की बात कही। इसके बाद विदेश से भारी मात्रा में गिफ्ट, जूलरी भेजने के नाम पर कस्टम ड्यूटी आदि देने का झांसा देकर ठगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed