फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NHAI wants security for took action against overload vehical

ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए एनएचएआई ने मांगी सुरक्षा

Thu, 12 Sep 2019 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
NHAI wants security for took action against overload vehical
ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए एनएचएआई ने मांगी सुरक्षा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन हादसों का कारण बन रहे हैं। सुरक्षाबलों की कमी के कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) उन पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। ऐसे में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के परियोजना निदेशक ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी है।

ट्रांसपोर्ट्स कंकरीट मैटेरियल सप्लायर्स एसोसिएशन मेरठ मंडल लगातार ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष रामानंद कसाना की तरफ से गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के अलावा एनएचएआई को मांग पत्र सौंपा गया है। पत्र पर संज्ञान लेकर एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद समेत सभी क्षेत्र के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उसमें कहा है कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और मई, 2018 में इसे वाहनों के लिए खोला जा चुका है। एक्सप्रेसवे पर ओवरलोड वाहनों का प्रवेश वर्जित है, लेकिन इसके बाद भी ओवरलोड वाहन चल रहे हैं। पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के कारण इनको रोका नहीं जा पा रहा है। इन वाहनों के कारण एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। परियोजना निदेशक ने कहा है कि एक्सप्रेसवे पर डब्ल्यूआईएम बूथ बने हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण उनका संचालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मंाग की है कि इस संबंध में अधिकारी जागरूकता अभियान चलाए। ताकि एक्सप्रेसवे पर ओवरलोड वाहनों को रोका जा सके। साथ ही उन्होंने ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस बल की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed