फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   news of chess competitionnews of chess competition

Noida News: शतरंज प्रतियोगिता की खबर

Mon, 30 Oct 2023 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
news of chess competitionnews of chess competition
जोश और उमंग से लबरेज खिलाड़ियों ने बाजियों में झोंकी ताकत
विज्ञापन

- क्या चलना है और क्यों चलना है के मूलमंत्र पर अमल कर दी मात

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों ने शतरंज के मूलमंत्र ‘क्या चलना है, और क्यों चलना है’ पर अमल कर अपना परचम लहराया। सात राउंड में खिलाड़ियों ने रोमांचक और कड़े मुकाबले खेले। किसी खिलाड़ी ने सिसिलियन डिफेंस की बाजी अपनाई, तो किसी ने ग्रीक ओपनिंग खेल से अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाकर जीत हासिल की।

अमर उजाला और यूपी शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 45 स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का परिचय दिया। दो दिवसीय ग्रांड फिनाले में सात राउंड तक चली प्रतियोगिता में एक-दूसरे को मात देने के लिए चालें चलीं। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर आने वाले यश कुमार सिंह का छठे दौर में चौथे स्थान पर आने वाले दीपांशु से मुकाबला हुआ। यश ने धैर्य से खेलते हुए हारती हुई बाजी अपने नाम कर ली। यश की अंतिम बाजी दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले समय कुशवाहा से हुई। दोनों आक्रमक खेल दिखाया। यश ने एक शानदर चाल में अपनी क्वीन गवांकर दो प्यादों का फायदा हासिल कर लिया। बाजी के अंत में उसे इसका फायदा मिला और वह समय को शिकस्त देने में सफल रहा।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग में दूसरे स्थान पर रही माही सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ सातवें राउंड में अंतिम रोमांचक मुकाबला खेला। माही ने इस बाजी में अपने अनुभव का फायदा उठाया और डिफेंस पर ध्यान दिया। उनके प्रतिद्वंद्वी ने अटैक करने की जल्दबाजी की और एक गलती करते ही गेम में उसका पलड़ा भारी हो गया। प्रतियोगिता में कुछ इसी तरह से रोमांचक बाजियों में खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच शीर्ष खिलाड़ियों को नकद, अन्य को प्रमाण पत्र और मोमेंटो
सब जूनियर (अंडर-12) और जूनियर वर्ग (12 वर्ष से अधिक) में पांच-पांच शीर्ष खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। यश कुमार सिंह (जूनियर वर्ग) और अवान तिवारी (सब जूनियर वर्ग) को 21,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान पर रहे समय कुशवाहा (जूनियर) और माही सिंह (सब जूनियर) को 11,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। तीसरे स्थान पर अर्णव पॉल (जूनियर) और दक्ष सैनी (सब जूनियर) को 5100 रुपये पुरस्कार मिला।


चौथे स्थान पर रहे इंडस वैली स्कूल के (जूनियर) दीपांशु और जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा (सब जूनियर) हर्ष भूषण को 3100 रुपये प्रदान किए गए। पांचवें स्थान पर रहे एसडीआरवी कांवेंट स्कूल दनकौर के अर्णव गर्ग (जूनियर) और पंडित शालीग्राम कॉलेज हबीबपुर के श्रेयश कुमार (सब जूनियर) को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। खिलाड़ियों को अंकों और प्रतिद्वंद्वियों से हारने के क्रम में स्थान प्रदान किए गए हैं। प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी भी प्रदान की गई। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed