फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New Year begins with celebration and excitement

Noida News: जश्न और धमाल के साथ नए साल का आगाज

Mon, 01 Jan 2024 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
New Year begins with celebration and excitement
जश्न और धमाल के साथ नए साल का आगाज
विज्ञापन

अलविदा 2023, 2024 का स्वागत
सेक्टरों, माॅल्स और घरों में हुई पार्टियां; देर रात तक चला मस्ती का दौर, डीजे पर थिरके कदम

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। गीत-संगीत, नृत्य और आतिशबाजी के बीच जिले के लोगों ने जश्न और धमाल के साथ नए साल 2024 का स्वागत किया। सेक्टरों, आरडब्ल्यूए, माॅल्स, होटलों, फार्म हाउसों और रेस्तरां में लोग डीजे पर थिरकते नजर आए। परिवार के साथ मौज-मस्ती करने पहुंचे लोगों के लिए यह संडे फन-डे बन गया। सेल्फी पाॅइंट पर युवा और बच्चे फोटो लेते नजर आए। कई जगहों पर युवाओं की टोलियां मस्ती करती दिखीं। नोएडा सेक्टर-18, 38, 62, 56, 27, 14, सेक्टर-142 एडवांट सहित अन्य स्थानों पर देर रात तक पार्टियों का दौर चलता रहा।
उधर, ग्रेनो के सेक्टर बीटा-टू स्थित ओमेक्स कनॉट प्लेस मॉल में नववर्ष की पूर्व संध्या पर खासी भीड़ दिखी। मॉल को रंग-बिरंगी लड़ियों व गुब्बारों से सजाया गया। साइट-चार स्थित वेनिस मॉल में परिवार संग पहुंचे लोग मौज-मस्ती करते दिखे। वहीं, ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर सिटी मॉल में बैंड प्रस्तुति ने युवाओं में जोश भर दिया। नववर्ष के जश्न में कोई खलल न डाल सके, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

---
यहां उमड़ी भीड़
नए साल का जश्न मनाने के लिए शहरवासी मॉल्स, रेस्तरां और क्लब पहुंचे। यहां देर रात तक युवाओं की भीड़ रही। 12 बजते ही सबने एक सुर में मस्ती भरे अंदाज में हैप्पी न्यू ईयर बोलकर नए साल का स्वागत किया। सेक्टर-38 स्थित गार्डेन गलेरिया के बोहेमिया रेस्तरां में शाम सात बजे से ही पार्टी शुरू हो गई। साथ ही नो ऑब्जेक्शन हाउस में रात आठ बजे से पार्टी शुरुआत हुई और आधी रात तक जश्न चलता रहा। डीएलएफ मॉल के पब में रात आठ बजे से सेलिब्रेशन की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

सेल्फी का रहा क्रेज
नए साल पर शहर के माॅल्स में खास सेल्फी पाॅइंट बनाए गए। यहां दोपहर से ही लोग सेल्फी देते नजर आए। वहीं, रात में पार्टी के दौरान भी खूबसूरत और यादगार लम्हों को कैमरे में कैद करने के लिए लोगों में होड़ मची रही। लोगों ने दोस्त, परिवार और परिचितों के साथ सेल्फी लीं और तस्वीरें खिंचवाई।


---
रंगीन लाइटों ने किया आकर्षित
शहर की पार्टियों के दौरान रंगीन लाइटों की रोशनी में जगमग ने हर किसी को आकर्षित किया। रंगबिरंगी रोशनी में थिरकते कदमों के साथ युवाओं ने मस्ती की। एलईडी, डिस्को, लाइट, इनडोर पार्टी लाइट, कलरफुल बल्ब से सजावट की गई। मॉल्स और रेस्तरां में ही नहीं लोगों ने घरों में भी खूबसूरत लाइटों संग अलग अंदाज में सजावट की। खासकर पार्टियों के डांस फ्लोर को आकर्षक दिखाने में कोई कसर नहीं रखी गई।

---
कई जगह टूटी धारा-144
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बीते वर्ष को अलविदा और नववर्ष 2024 के स्वागत करने के लिए लोगों ने जश्न मनाया। पुलिस ने चार लोगों को एक जगह एकत्रित होने से रोकने के लिए धारा-144 लगाई, लेकिन नववर्ष के जश्न में युवाओं ने कई जगह धारा-144 का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed