फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New buildings get shabby after built not have medical facilities

नए भवन बनने के बाद हो गए जर्जर, नहीं मिली स्वास्थ्य सेवाएं

Fri, 29 Jan 2021 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
New buildings get shabby after built not have medical facilities
नूंह। जिले में लंबे समय बाद भी लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं मिल रही हैं। करीब 8 वर्ष पूर्व तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा जिले के बड़े गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए बनाए गए सब सेंटर अब पूरी तरह से बदहाल हैं। लेकिन, अब तक सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टाफ व संसाधनों को मुहैया नहीं कराया गया है। इस कारण ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस संबंध में कई बार ग्रामीणों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

नूंह खंड के गांव निजामपुर, मालब, कोटला, रेहना, दिहाना, टांई और आकेड़ा सहित कई बड़े गांवों में सब सेंटरों का निर्माण कार्य करोड़ों रुपये की लागत से कराया गया था। करीब 2012-13 में बने सब सेंटर संसाधनों के अभाव में बदहाल पड़े हैं। इस कारण लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नूंह और नल्हड़ मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा सब सेंटरों के भवनों पर खर्च की गई करोड़ों की धनराशि अब पूरी तरह से मिट्टी में मिल गई है।
विज्ञापन

हर खंड के बड़े गांवों में बने हैं सब सेंटर
नूंह खंड की भांति जिले के पुन्हाना, नगीना, तावडू और फिरोजपुर झिरका सहित सभी खंडों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से सब सेंटरों का निर्माण कार्य कराया गया था। लेकिन, अब सभी सेंटर बदहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के लिए शहर जाने को मजबूर लोग
स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर गांव में एएनएम नियुक्त है, जोकि टीकाकरण के रिकार्ड तक ही सीमित है। इस कारण लोगों को इलाज के लिए शहरों की तरफ जाना पड़ रहा है। इससे उनका आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ समय भी अतिरिक्त लगता है। वहीं, इस बारे में नूंह सीएससी के एसएमओ डॉ. संदीप राजपूत ने बताया कि सब सेंटरों में स्टाफ और संसाधनों के अभाव का मामला उनके नोटिस में है। धनराशि आने पर इन सभी केंद्रों में मरम्मत कराई जाएगी। स्टाफ आदि के लिए भी विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।
सरकार ने कई साल पहले करोड़ों की धनराशि खर्च कर बड़े गांवों में सब सेंटरों का निर्माण कराया था। लेकिन, भाजपा सरकार इनमें संसाधन और स्टाफ भी मुहैया नहीं करा पा रहा है।
सनाउल्ला खान, कांग्रेसी नेता
गठबंधन की सरकार हर क्षेत्र में लोगों को सुविधाएं मुहैया करा रही है। इस ओर भी ध्यान दिया जाएगा। इस मांग को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष रखा जाएगा।
वसीम अहमद जाटका, युवा जिलाध्यक्ष जजपा
जिले में भाजपा सरकार ने सबसे अधिक विकास कार्य कराएं है। स्वास्थ्य सेवाओं की इस समस्याओं को स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

केशव पंडित, युवा जिला अध्यक्ष भाजपा
जिले में कांग्रेस सरकार ने मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य कई संस्थान बनवाए थे। लेकिन, भाजपा सरकार इन संस्थानों की देखरेख नहीं कर पा रही है। यह बहुत बड़ी समस्या है।
अरशद टांई, वाइस चेयरमैन, नूंह ब्लाक समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed