फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New artistes prepared for Ramlila staging

Noida News: रामलीला मंचन के लिए तैयार किए गए नए कलाकार

Thu, 18 Sep 2025 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 18 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
New artistes prepared for Ramlila staging
फोटो नंबर-22रामलीला की रिहर्सल करते युवा। संवाद
नारनौल। शहर की अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के रंगमंच पर भगवान नारायण सेवा संस्था की ओर से आयोजित भगवान राम की लीला को लेकर कलाकारों में खासा है। इसकी सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


इस बार बच्चों और युवाओं को भी रामलीला के मंचन को लेकर तैयारियां करवाई जा रही है। शहर में गत दो-तीन वर्षों से रामलीला देखने वालों की भीड़ उमड़ने लगी है और लोगों का रुझान एक बार फिर से नजर आने लगा है। श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के रंगमंच पर गत 15 वर्षों से भगवान राम की लीला निर्बाध रूप से चल रही है।
विज्ञापन

इस बार यह रामलीला 19 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्तूबर तक चलेगी। भगवान राम के प्रति युवाओं व बच्चों का रुझान बढ़े। रामलीला के मंचन व इसकी तैयारियों को लेकर मंडी व शहर के करीब 20 व्यापारी दो महीने अपना काम छोड़कर भगवान राम के इस कार्य में समर्पित भाव से जुड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब के मंच पर करीब पांच-छह बच्चे व चार-पांच नए युवा भी रोजाना रिहर्सल के लिए आ रहे हैं। क्लब पुरानी अनाज मंडी की रामलीला में इस बार कुछ पात्रों के अभिनय में बदलाव भी किया गया है।
बाक्स-
इस बार भगवान राम की लीला के मंचन को बेहतर बनाने के लिए तैयारी कर ली गई है। सभी नए व पुराने पात्रों को रिहर्सल के दौरान अभिनय में पूरी तरह जान डालने का प्रयास किया गया है। आने वाली पीढ़ी भगवान राम के चरित्र को जाने इसके लिए नए बच्चे व युवाओं को भी तैयार किया गया है।-दयानंद सैनी, प्रभारी भगवान नारायण सेवा संस्था।

बाक्स-
रामलीला को लेकर सभी में उत्साह रहता है। दो महीने से अपना सारा कार्य छोड़कर इस कार्य में लगे रहते हैं। इस बार रामलीला में नए पर्दे व कुछ नए कलाकारों के साथ भगवान राम की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। गत दो-तीन वर्षों से रामलीला के प्रति लोगों का फिर से रुझान बढ़ा है।
मनोज निर्मल, सचिव भगवान नारायण सेवा संस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed