फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nepali training of ministers and MLAs completed in Assembly

Noida News: विधानसभा में मंत्रियों व विधायकों का नेवा प्रशिक्षण पूरा

Wed, 23 Jul 2025 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Nepali training of ministers and MLAs completed in Assembly
प्रशिक्षण सत्र में पहुंचे मंत्री सिरसा ने कहा- 100 दिन में पेपरलेस व्यवस्था की लागू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा ने डिजिटल युग में कदम रखते हुए नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के आखिरी दिन बुधवार को उद्योग व खाद्य आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, स्वास्थ्य व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पंकज कुमार सिंह, सामाजिक कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य विधायकों ने इसमें हिस्सा लिया।

इस मौके पर सिरसा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली ने मात्र 100 दिनों में पूरी तरह डिजिटल व्यवस्था को अपनाकर देश में मिसाल कायम की है। यह उपलब्धि आधुनिक और पारदर्शी शासन के प्रति दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वहीं, विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नेवा प्रशिक्षण का सफल समापन डिजिटल विधायी ढांचे की ओर एक बड़ा कदम है। मानसून सत्र से पहले विधायकों को और प्रशिक्षण देने के लिए नेवा प्रशिक्षण केंद्र खुला रहेगा।
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्रालय के विशेषज्ञों ने दिए प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में संसदीय कार्य मंत्रालय के विशेषज्ञों ने विधायकों को नेवा के विभिन्न मॉड्यूल जैसे डिजिटल लिस्ट ऑफ बिजनेस, इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज और नई तकनीकी सुविधाओं का उपयोग सिखाया। 18 नए कंप्यूटर के साथ व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। विधायकों को नेवा मोबाइल ऐप से लैस स्मार्टफोन दिए गए ताकि वे विधायी कार्यों और रियल-टाइम अपडेट तक आसानी से पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपरलेस व्यवस्था को पूरी तरह अपनाएंगे
विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विधानसभा नेवा के तहत पेपरलेस व्यवस्था को पूरी तरह अपनाएगी। इस पहल से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी बल्कि विधायी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और कुशल बनेगी। भविष्य में और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि सभी विधायक इस डिजिटल मंच का बेहतर उपयोग कर सकें। इस कदम से दिल्ली विधानसभा न केवल तकनीकी रूप से उन्नत होगी बल्कि देश की अन्य विधानसभाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed