फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Neighborhood scores 20-70 in admission standards

Noida News: दाखिला मानकों में नेबरहुड को 20-70 तक अंक

Sat, 23 Nov 2024 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
Neighborhood scores 20-70 in admission standards
-नर्सरी दाखिले के लिए स्कूल जारी करने लगे दाखिला मानक
विज्ञापन


-नेबरहुड, एकल कन्या, एल्युमिनी, सिबलिंग को किया शामिल

-लिंक ओपन न होने से अपने मानक नहीं कर पा रहे अपलोड

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी, केजी, व पहली कक्षा में दाखिले की रेस 28 नवंबर से शुरू होनी है। स्कूलों ने दाखिले के लिए अपने-अपने मानकों को तैयार कर जारी करना शुरू कर दिया है। अधिकतर स्कूलों ने अपने मानकों में नेबरहुड को सबसे अधिक प्राथमिकता दी है। सौ अंकों के दाखिला फॉर्मूले में नेबरहुड मानक को को 20-70 अंक दिए हैं। जबकि एकल कन्या, एल्युमिनी, सिबलिंग मानकों को भी शामिल किया है।

वहीं स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से लिंक नहीं खुलने के कारण अपने मानक अपलोड नहीं कर पा रहे हैं। मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन स्कूल ने अपने सौ अंकों के फॉर्मूले में नेबरहुड, सिबलिंग, एल्युमिनी(वार्ड), को मानकों में शामिल किया है। नेबरहुड के लिए स्कूल ने तीन श्रेणी 0-1 किलोमीटर, एक से आठ किलोमीटर, व आठ किलोमीटर से अधिक की श्रेणी बनाई है। पहली श्रेणी के लिए 70 अंक, दूसरी के लिए 60 अंक व तीसरी के लिए 50 अंक रखे हैं।
विज्ञापन


जबकि सिबलिंग (बच्चे के भाई-बहन) के लिए 20, एल्युमिनी (पूर्व छात्र) के लिए 10 अंक रखे हैं। इस तरह से यदि किसी बच्चे की स्कूल से घर की दूरी 0-1 किलोमीटर की है तो उसे सीधे-सीधे 70 अंक मिल जाएंगे। इस तरह से उसे दाखिले में लाभ मिल सकता है। स्कूल ने मानक अपलोड करने पर कहा कि शनिवार सुबह तक शिक्षा निदेशालय के लिंक पर मानकों को अपलोड करने का प्रयास किया लेकिन अभी शायद लिंक खोला नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------8
किमी से कम और अधिक की श्रेणी बनाई
द्वारका स्थित मार्डन कॉन्वेंट स्कूल के नेबरहुड के लिए दो श्रेणी 0-8 किलोमीटर, व आठ किलोमीटर से अधिक की श्रेणी बनाई है। जिसके लिए 60 व 50 अंक तय किए हैं। सिबलिंग, एल्युमिनी व स्टाफ के लिए 30 अंक, गर्ल चाइल्ड व पहले बच्चे के लिए 10 अंक तय किए गए हैं। इसी तरह से अलकनंदा स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में स्टॉफ चाइल्ड की दो किलोमीटर की दूरी के लिए 40, नेबरहुड मानक के तहत पांच किलोमीटर तक के लिए 20, पांच से सात किलोमीटर के लिए 7, सात से ज्यादा की दूरी के लिए पांच अंक तय किए हैं। सिबलिंग के लिए 15, एल्युमिनी के लिए 25 अंक तय किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed