{"_id":"616f24a9c3de2b29113fd13f","slug":"neighbor-youth-raped-a-four-year-old-girl-noida-news-noi61130433","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहने वाले एक परिवार की चार साल की बच्ची को खिलाने के बहाने पड़ोसी युवक अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पीड़िता की मां मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित परिवार ने दादरी कोतवाली में शिकायत देकर आरोपी विनोद पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी दो बच्चों का पिता है।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बुलंदशहर जनपद के एक गांव निवासी परिवार कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव में रहता है। परिवार का मुखिया एक कंपनी में नौकरी कर घरवालों का पालन पोषण करता है। उक्त परिवार के घर में पड़ोस में ही किराये पर रहने वाले युवक विनोद का आना-जाना था। आरोप है कि मंगलवार शाम को विनोद उक्त परिवार की चार साल की बच्ची को खिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां पहुंच गई। मां को देखकर आरोपी बच्ची को रोते हुए छोड़कर भाग गया। महिला ने घटना की सूचना पति को दी। इसके बाद पीड़ित परिवार कार्रवाई के लिए दादरी कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।