फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Neighbor youth raped a four-year-old girl

चार साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

Wed, 20 Oct 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Neighbor youth raped a four-year-old girl
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहने वाले एक परिवार की चार साल की बच्ची को खिलाने के बहाने पड़ोसी युवक अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पीड़िता की मां मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित परिवार ने दादरी कोतवाली में शिकायत देकर आरोपी विनोद पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी दो बच्चों का पिता है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बुलंदशहर जनपद के एक गांव निवासी परिवार कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव में रहता है। परिवार का मुखिया एक कंपनी में नौकरी कर घरवालों का पालन पोषण करता है। उक्त परिवार के घर में पड़ोस में ही किराये पर रहने वाले युवक विनोद का आना-जाना था। आरोप है कि मंगलवार शाम को विनोद उक्त परिवार की चार साल की बच्ची को खिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां पहुंच गई। मां को देखकर आरोपी बच्ची को रोते हुए छोड़कर भाग गया। महिला ने घटना की सूचना पति को दी। इसके बाद पीड़ित परिवार कार्रवाई के लिए दादरी कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed