{"_id":"66746ba26910428b1b043342","slug":"negligence-survey-not-completed-even-in-three-months-notice-of-suspension-issued-grnoida-news-c-23-1-vns1013-33715-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: तीन माह में भी पूरा नहीं सर्वे, निलंबन का नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: तीन माह में भी पूरा नहीं सर्वे, निलंबन का नोटिस जारी
विज्ञापन
फोटो:
-- -- -- -- -- -- --
लापरवाही: तीन माह में भी पूरा नहीं सर्वे, निलंबन का नोटिस जारी
-सहायक अभिलेख अधिकारी ने 5 सर्वे लेखपाल को दिया है नोटिस
-हरियाणा सीमा से सटे 32 गांवों की जमीन का चल रहा है सर्वे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सहायक अभिलेख अधिकारी ने 5 सर्वे लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन माह में पांच गांवों का सर्वे पूरा नहीं करने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उनको आखिरी मौका दिया गया है लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी। वहीं, अब सर्वे के काम की रोजाना समीक्षा होगी। अगर किसी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अन्य लेखपालों पर भी कार्रवाई होगी।
गौतमबुद्ध नगर जिले के 32 गांव हरियाणा सीमा से लगे हैं। जहां दोनों राज्यों के किसानों के बीच जमीनी विवाद चल रहे हैं। विवादों को खत्म करने के लिए सभी 32 गांवों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में तय किया जाएगा कि जमीन का मालिक कौन है। अब तक 32 में से छह गांवों के सर्वे का काम पूरा हो सका है। बाकी का सर्वे चल रहा है। सहायक अभिलेख अधिकारी भैरपाल सिंह ने सर्वे के काम की समीक्षा बैठक की। बैठक में पांच लेखपाल वीर बहादुर, अमित कुमार, मोहित तोमर, शहजाद और श्रवण कुमार के काम में लापरवाही मिली। उन्होंने बताया कि पांचों लेखपाल को एक-एक गांव सौंपा गया था। उन गांवों के सर्वे का काम तीन माह में पूरा करना था। लेकिन अब तक सर्वे पूरा नहीं हो सका है। वहीं अब रोजाना सभी लेखपाल सर्वे की प्रगति रिपोर्ट देंगे।
पांचों लेखपाल को गांवों के सर्वे का काम तत्काल पूरा करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो फिर उनको निलंबित कर दिया जाएगा। यह आखिरी मौका दिया गया है। किसी ने लापरवाही की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भैरपाल सिंह, सहायक अभिलेख अधिकारी गौतमबुद्ध नगर