फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Negligence in video recording of Deputy Chief Minister's program

उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग में बरती लापरवाही

Sat, 18 Sep 2021 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Negligence in video recording of Deputy Chief Minister's program
ग्रेटर नोएडा। दादरी में आयोजित शिक्षक सम्मेलन की वीडियो कवरेज में लापरवाही का मामला सामने आया है। सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल हुए थे। पार्टी मुख्यालय को रिकॉर्डिंग भेजने के लिए जब वीडियो की मांग की गई तो पूरा मामला सामने आया। वीडियो कवरेज करने वाले ने शिक्षा विभाग के एक अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) का कहना है कि वीडियो कवरेज करने वाले से अभद्रता नहीं की गई है।
विज्ञापन

जिले में सरकारी कार्यक्रम की वीडियो कवरेज करने वाले दनकौर के सगीर खान ने जानकारी दी है कि उसे बिना लिखित आदेश के दादरी के केशव माधव लॉ कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मेलन की कवरेज के लिए भेजा गया था। सगीर का कहना है कि उससे वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए नहीं कहा गया था। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पहुंचे थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा नेता और 9 जिलों के शिक्षक भी शामिल हुए थे। पार्टी मुख्यालय को इस कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए वीडियो भेजने की बात हुई थी। भाजपा नेताओं ने जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिक्षक सम्मेलन की रिकॉर्डिंग मांगी तब इसका खुलासा हुआ। वहीं रिकार्डिंग करने वाले युवक ने आरोप लगाया है कि शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने रिकॉर्डिंग नहीं करने पर उससे अभद्रता की। दनकौर के एक शिक्षक को भेजकर भाजपा नेता के घर जाकर रिकॉर्डिंग नहीं होने का कारण बताने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन

वीडियो रिकॉर्डिंग करने वाले युवक ने शिक्षक सम्मेलन में शुरुआत से ही लापरवाही बरती। मौके पर वह देर से पहुंचा और टीवी स्क्रीन भी काफी छोटी लगाई गई थी। रिकॉर्डिंग देने के लिए पहले वह टरकाता रहा। अब रिकॉर्डिंग नहीं होने की जानकारी दी है। लापरवाही बरतने पर उसे चेतावनी दी गई है। अभद्रता का आरोप निराधार है। - धर्मवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, गौतमबुद्घ नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed