फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   neet result, districts topper

नीट परिणाम : मेवात के 25 से अधिक विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का गौरव

Thu, 06 Jun 2019 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
neet result, districts topper
neet

नूंह। पांच मई को घोषित नीट के नतीजे में मेवात के 25 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इस परीक्षा में अब्दुल अजीज गांव नीमका ने 579 अंक प्राप्त किया है। ऑल इंडिया रैंक 13372 है जबकि ओबीसी रैंक 4983 है। नदीम असलम गांव सराय जिला पलवल को 632 अंक मिले हैं।

विज्ञापन


उसका ऑल इंडिया रैंक 2496 और ओबीसी रैंक 703 है वहीं निसार पुत्र जमील अहमद छज्जू खेड़ा सीकरी को 607 अंक, साहिद खान पुत्र कल्लू खान चांदोली को 591 अंक, शकील पुत्र कमरुद्दीन मन्नाका को 590, जाहिद पुत्र कासम उटावड को 585 अंक मिले हैं। वसीम अकरम अखनाका, छात्रा जानिस्ता बानो, सुरेंद्र सिंह ने भी नीट में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


मेवात के शिक्षाविद् अंजुम मोर ने बताया कि मेवात में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के बच्चों को सही मार्गदर्शन की जरूरत है। कुछ सालों से मेवात के बच्चों को वे भी नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए जानकारी देते रहे हैं। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इस बार दो दर्जन से अधिक मेवात के बच्चों ने नीट परीक्षा पास कर मेवात का गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed