{"_id":"69a5b2d362bd2658e4088216","slug":"need-water-on-holi-call-the-authority-noida-news-c-23-1-lko1064-89158-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: होली पर चाहिए पानी, प्राधिकरण को करें फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: होली पर चाहिए पानी, प्राधिकरण को करें फोन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में होली पर पानी की जरूरत हो तो प्राधिकरण को फोन लगाएं। फोन पर मांग मिलने पर पानी के टैंकर से आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। होली के लिए खासतौर पर टैंकर्स की व्यवस्था प्राधिकरण ने की है। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर जल विभाग ने सामान्य आपूर्ति से अलग सुबह और दोपहर में बुधवार को अतिरिक्त दो बार जलापूर्ति की तैयारी की है। प्राधिकरण के मुताबिक होली खेलने के समय चार मार्च को सुबह सात बजे से सुबह 9:30 बजे तक पानी आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक फिर से आपूर्ति रहेगी।
इन नंबर पर करें कॉल
पानी के टैंकर की मांग के लिए वरिष्ठ प्रबंधक (9205691408), सहायक प्रबंधक (8937024017) और सहायक-जल (9910920080) के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
इन नंबर पर करें कॉल
पानी के टैंकर की मांग के लिए वरिष्ठ प्रबंधक (9205691408), सहायक प्रबंधक (8937024017) और सहायक-जल (9910920080) के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन