फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nearly 80% seats full in DU in 24 hours

Noida News: डीयू में 24 घंटे में करीब 80 फीसदी सीटें फुल

Wed, 02 Aug 2023 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Nearly 80% seats full in DU in 24 hours
-करीब 66,671 छात्रों ने आवंटित सीट को स्वीकार किया
विज्ञापन


-कई कॉलेजों में 60-80 फीसदी सीटें स्वीकार कर ली गईं

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक स्तर 2023-24 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए आवंटित सीटों में से करीब 80 फीसदी सीटें 24 घंटे में ही फुल हो गई हैं। दरअसल, स्नातक कोर्सेज की कुल 85853 आवंटित सीटों पर चौबीस घंटे में ही 66671 छात्रों ने आवंटित सीट को स्वीकार कर लिया। कई कॉलेजों मेें तो कुल सीटोंं पर 60-70 फीसदी छात्रों ने आवंटित सीट स्वीकार कर ली। कॉलेजों मेंं इस बार सभी कोर्सेज में ज्यादा सीट स्वीकार की जा रही है। यह बीते साल के मुकाबले में काफी ज्यादा है।

डीयू में मंगलवार को जारी की गई पहली सीट आवंटन सूची के तहत करीब 85853 सीटें आवंटित की गई। इसमें से बुधवार शाम छह बजे तक 66671 छात्रों ने अपनी सीट को स्वीकार कर लिया। इस तरह से दूसरे व तीसरे राउंड में बेहद कम सीटें बचने की संभावना है। हालांकि सही स्थिति चार अगस्त के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मालूम हो कि सीटें खाली न रहें, इसके लिए पहली आवंटित सूची में सामान्य व ओबीसी की सीटों पर आवंटन के पहले दौर में सभी कॉलेज में सभी प्रोग्रामों के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्लयूएस श्रेणी में 20 फीसदी और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों में 30 फीसदी अतिरिक्त आवंटन में किया गया है।
विज्ञापन


पहली सूची में 85853 हजार छात्रों के नाम थे। अभी काफी छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी आवंटित सीट को स्वीकार नहीं किया है। ऐसे छात्रों के पास इस सीट को स्वीकार करने का चार अगस्त शाम पांच बजे तक का समय है। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने कहा कि पहले राउंड के लिए जिस तरह सीट आवंटित हुई और छात्रों ने सीट को स्वीकार किया है, उससे अगले राउंड में कम ही सीटें बचने की संभावना है। फीस भुगतान का समय छह अगस्त है, उसके बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा। उसके बाद ही छात्रों को अपनी सीट को अपग्रेड करने का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

श्री अरबिंदो कॉलेज में 80 फीसदी सीटें भरीं

डीयू के साउथ कैंपस स्थित श्री अरबिंदो कॉलेज की कुल 1214 सीटों पर 1180 सीट को छात्रों ने स्वीकार कर लिया। इनमें से 225 दाखिले कॉलेज ने मंजूर कर लिए। चूंकि अभी दाखिले के लिए चार अगस्त तक का समय है, ऐसे में दाखिले की सही स्थिति शुक्रवार तक ही स्पष्ट हो सकेगी।


-----------
राजधानी कॉलेज में 60 फीसदी ने स्वीकार की सीट

इस कॉलेज मेें विभिन्न कोर्सेज के लिए करीब 60 फीसदी छात्रों ने सीट को स्वीकार किया है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. राजेश गिरी ने कहा कि यह बीते साल के मुकाबले में काफी ज्यादा है। रुझान देख कर लग रहा है कि पहले राउंड के बाद कम सीटें बचेंगी। कॉलेज में हिंदी की 57 सीट पर 51 छात्रों ने, फिजिक्स ऑनर्स की 78 सीट पर 51 छात्रों ने सीट को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed