फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ndia has become a global power under Modi's leadership: Dr. Mahesh Sharma

मोदी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक शक्ति: डॉ. महेश शर्मा

Sat, 14 Jun 2025 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
ndia has become a global power under Modi's leadership: Dr. Mahesh Sharma
-केंद्र में भाजपा के 11 साल पूरे होने पर विकसित भारत संकल्प सभा को किया संबोधित
विज्ञापन

-जिले के आठ मंडलों में आयोजित हुआ कार्यक्रम

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भाजपा गौतमबुद्धनगर द्वारा जिले के आठ मंडलों सूरजपुर, दनकौर, ग्रेटर नोएडा, रबूपुरा, बिसरख आदि में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

बिसरख मंडल की सभा ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुई। सभा के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान वैश्विक मंचों पर बढ़ा है। देश आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। विधायक तेजपाल नागर ने कोंडली गांव की सभा में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है। एमएलसी नरेंद्र भाटी ने दादरी देहात मंडल में कहा कि 2014 से केंद्र और 2017 से प्रदेश में भाजपा सरकार ने तीव्र गति से विकास कार्यों को अंजाम दिया है। दनकौर मंडल की सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार देशहित को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर जनसेवा में समर्पित है। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, आशीष वत्स, विजय भाटी, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, देवा भाटी, सुनील भाटी, सत्यपाल शर्मा, सतेंद्र नागर, धर्मेन्द्र भाटी, विकास चौधरी, मनोज प्रधान, अर्पित तिवारी, संजय भाटी, मुकेश चौहान, सुनील सिंह, राजीव सिंघल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed