फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   National Seminar on Lokmata Ahilyabai Holkar

Noida News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

Fri, 07 Nov 2025 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
National Seminar on Lokmata Ahilyabai Holkar
नई दिल्ली। स्वामी श्रद्धानंद महाविद्यालय, अलीपुर में ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पुनरुत्थान’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। यह संगोष्ठी दीनदयाल उपाध्याय अध्ययन केंद्र, भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद और भारतीय इतिहास संकलन योजना समिति, दिल्ली प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. प्रवीण गर्ग ने स्वागत वक्तव्य में अहिल्याबाई के जीवन को स्त्रीत्व की भारतीय दृष्टि का प्रतीक बताया। मुख्य अतिथि डॉ. बालमुकुंद पाण्डेय ने कहा कि औपनिवेशिक इतिहास लेखन ने भारतीय स्वाभिमानियों को उपेक्षित किया, जबकि अहिल्याबाई ने प्रशासन, धर्म और संस्कृति सभी क्षेत्रों में आदर्श प्रस्तुत किया। डॉ. ओमजी उपाध्याय ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन भारतीयता के संरक्षण का प्रतीक है और उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक व आध्यात्मिक दृष्टि से स्त्री सशक्तिकरण की नई परिभाषा दी। विशिष्ट अतिथि पूजा व्यास ने अहिल्याबाई के लोकमाता बनने की ऐतिहासिक प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमेश कुमार दुबे ने किया और संयोजन डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed