फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   National coaching camp of Special Olympics Bharat begins

Noida News: स्पेशल ओलंपिक भारत का राष्ट्रीय कोचिंग कैंप शुरू

Tue, 12 May 2026 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
National coaching camp of Special Olympics Bharat begins
20 मई तक चलने वाले कैंप में 15 से अधिक राज्यों के 70 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे
विज्ञापन

फोटो-

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल में स्पेशल ओलंपिक भारत, उत्तर प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय कोचिंग कैंप का उद्घाटन किया गया। कैंप 11 से 20 मई तक चलेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह रहीं। जबकि अध्यक्षता डॉ. मल्लिका नड्डा ने की।
राष्ट्रीय कोचिंग कैंप में 15 से अधिक राज्यों के 70 से ज्यादा खिलाड़ी, प्रशिक्षक और अधिकारी ने सहभागिता की है। चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविरों और स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स की तैयारियों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने कहा कि नोएडा में इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। नो0एडा पुलिस दिव्यांगजनों के अधिकारों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए स्पेशल ओलंपिक के साथ मिलकर काम करेगी। वहीं, डॉ. नड्डा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतेंगे। स्पेशल ओलंपिक केवल खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि आत्मविश्वास, समावेशिता और समान अवसरों का सशक्त अभियान भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल ओलंपिक भारत, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने कहा कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं, ताकि वे आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। प्रोमेथियस स्कूल के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने देशभर से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed