फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Namo Run at 15 places, 7500 children and youth participated

Noida News: 15 जगहो पर नमो रन, 7500 बच्चे-युवा हुए शामिल

Sun, 28 Sep 2025 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
Namo Run at 15 places, 7500 children and youth participated
रेखा गुप्ता ने कहा- यह केवल दौड़ नहीं, राष्ट्र निर्माण के लिए जन आंदोलन
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सेवा पखवाड़े के तहत दिल्ली सरकार की ओर से 15 जगहों पर नमो रन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी शिरकत की। इसका समापन कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नमो रन ने साबित कर दिया कि दिल्ली के युवा राष्ट्र निर्माण में दृढ़ संकल्प और ऊर्जा से भरे हुए हैं। नमो रन विकसित दिल्ली का संदेश देने के लिए आयोजित हुई। इसमें करीब 7500 बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया। शिक्षा व ऊर्जा मंत्री आशीष सूद, सरकारी विभागों के अधिकारी व खेल शिक्षक भी शामिल रहे। प्रतिभागियों को पदक, सर्टिफिकेट और विशेष पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


नमो रन बना जन आंदोलन
मुख्यमंत्री ने कहा कि नमो रन केवल एक दौड़ नहीं बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित दिल्ली के संकल्प को साकार करने का जन आंदोलन है। बच्चों व युवाओं ने दिखाया कि दिल्ली के युवा देश के स्वर्णिम भविष्य के निर्माण में पूरी निष्ठा से साथ हैं। एक दिन पहले मनाई गई शहीद भगत सिंह की जयंती का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं को बताया कि कैसे उन्होंने देश के लिए मात्र 23 साल की उम्र में प्राण न्यौछावर कर दिए। भगत सिंह का यह अद्वितीय बलिदान हमेशा युवाओं को यह प्रेरणा देता रहेगा कि यह देश उन्हीं का है। इसकी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed