फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Names of more than four lakh voters will be deleted in the district.

Noida News: जिले में चार लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटेंगे नाम

Wed, 10 Dec 2025 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Names of more than four lakh voters will be deleted in the district.
- एसआईआर का अंतिम दिन आज, 12 दिसंबर को बूथों पर एएसडी मतदाताओं की सूची के साथ बैठेंगे बीएलओ
विज्ञापन

- जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर दी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र की मतदाताओं सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम बृहस्पतिवार को समाप्त हो जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि गौतमबुद्ध नगर में 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार गौतमबुद्ध नगर में 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। अब तक 4,09,078 मतदाताओं के नाम हटाए जाने की प्रक्रिया तय हो गई है। शेष 4 से 8 प्रतिशत मतदाताओं को ट्रेस करने का प्रयास जारी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम हटाए जाने की पुष्टि हो चुकी है उनकी सूची के साथ बीएलओ 12 दिसंबर को अपने-अपने बूथों पर बैठेंगे। वहां बीएलए के साथ बैठक कर सूची की समीक्षा की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी पात्र मतदाता का नाम गलती से हटाया न गया हो।
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 4 नवंबर से चल रहा है और। इसके तहत तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 90 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है हालांकि अभी 18 से 22 प्रतिशत मैपिंग कार्य शेष है। अधिकारियों ने बताया कि 10 दिसंबर की शाम 6 बजे तक 4,09,078 मतदाताओं के नाम हटाने की पुष्टि की जा चुकी है। इनमें वैसे मतदाता शामिल हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो दूसरी जगह पंजीकृत पाए गए हैं और स्थायी रूप से कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को बीएलओ, बीएलए और अन्य सहयोगियों की मदद से इन मतदाताओं को अंतिम बार ट्रेस करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को एनआईसी के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उनको गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्ति, डिजिटाइजेशन, मैपिंग और एएसडी मतदाताओं के विवरण की जानकारी दी गई। साथ ही बताया कि एएसडी मतदाताओं की सूची के साथ सभी बीएलओ 12 दिसंबर को अपने बूथों पर बैठेंगे और पार्टियों के बीएलए के साथ बैठक करेंगे। सूची पर बीएलए के साथ चर्चा होगी। जिसमें देख जाएगा कि उनमें कोई त्रुटि और पात्र का नाम तो शामिल नहीं है। मौके पर सभी राजनीतिक दलों से मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की गई है। बैठक में राजनीतिक दलों ने हैबतपुर, बिसरख, कुलेसरा, चिपियाना आदि गांव के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed